जैतो/रघुनंदन पराशर: भारत में मंगलवार को कोविड संक्रमण के 605 नए मामले दर्ज किए गए जिससे मरीजों की कुल संख्या 4,50,18,739 हो गई है जबकि संक्रमण से 4 की मरीजों की मौत हो गई। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। सुबह 8 बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार देश में सक्रिय कोरोना संक्रमितों की संख्या सोमवार 3919 से घटकर 3643 हो गई है। उधर, 4,44,82,770 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि मरने वाले लोगों की संख्या 5,33,406 हो गई है। देश भर में अब तक 220,67,82,117 लोगों को टीकाकरण पूरे किए जा चुके हैं।

