Friday, March 27, 2026
जनता का सबसे लोकप्रिय समाचार पत्र
Android App
Haryananewsflash
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
    • हरियाणा
      • पंचकुला
      • पानीपत
      • फतेहाबाद
      • जींद
      • झज्जर
      • यमुनानगर
      • रेवाड़ी
      • रोहतक
      • सिरसा
      • हिसार
      • सोनीपत
      • करनाल
      • भिवानी
      • गुड़गांव
      • कैथल
      • फरीदाबाद
      • महेंद्रगढ़
      • चरखी दादरी
      • नूह
    • पंजाब
      • अमृतसर
      • गुरदासपुर
      • जालंधर
      • तरनतारन
      • पटियाला
      • पठानकोट
      • फरीदकोट
      • भटिंडा
      • लुधियाना
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • लखनऊ
      • आगरा
      • बलिया
      • मुज़फ्फरनगर
      • रायबरेली
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • कुल्लू
      • चंबा
      • धर्मशाला
      • मंडी
      • शिमला
    • चंडीगढ़
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • महाराष्ट्र
  • दुनिया
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • E-PAPER
  • Privacy Policy
  • about-us
No Result
View All Result
Haryananewsflash
No Result
View All Result
Home होम

दिल्ली ब्लास्ट- CCTV में पुलवामा का डॉक्टर कार चलाते दिखा: दावा- फरीदाबाद टेरर मॉड्यूल से जुड़ा था

3 डॉक्टरों की गिरफ्तारी के बाद धमाका किया

November 11, 2025
0
दिल्ली ब्लास्ट- CCTV में पुलवामा का डॉक्टर कार चलाते दिखा: दावा- फरीदाबाद टेरर मॉड्यूल से जुड़ा था

नई दिल्ली: दिल्ली में सोमवार शाम लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास सफेद रंग की जिस हुंडई i20 कार में धमाका हुआ, उसे पुलवामा का रहने वाला डॉक्टर मोहम्मद उमर नबी चला रहा था। हमले से पहले पार्किंग एरिया से निकलती कार का CCTV फुटेज सामने आया है। फुटेज में काले रंग का मास्क पहने एक शख्स कार में बैठा दिखाई दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, कार में बैठे संदिग्ध व्यक्ति डॉक्टर उमर नबी से मेल खाता है। धमाके से पहले डॉ. उमर कार चलाते दिखा था। उस पर जैश-ए-मोहम्मद आतंकी मॉड्यूल से जुड़े होने का आरोप है। डॉ. उमर फरीदाबाद की अलफलाह यूनिवर्सिटी में फैकल्टी था। सुरक्षा एजेंसियों को शक है वह हरियाणा के फरीदाबाद आतंकी मॉड्यूल से जुड़ा था। दिल्ली में धमाके से कुछ घंटे पहले, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने फरीदाबाद में एक आतंकी मॉड्यूल से जुड़े 3 तीन डॉक्टरों सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया था। उनके पास से 2,900kg विस्फोटक और एक AK-47 राइफल भी जब्त हुआ था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, उन्हें जैश से जुड़े 4 डॉक्टरों की तलाश थी। इनमें डॉ. उमर भी शामिल था। दावा है कि 3 डॉक्टरों की गिरफ्तारी के बाद उमर ने दिल्ली में आत्मघाती हमले को अंजाम दिया।

दिल्ली धमाका मामले में आत्मघाती हमले के संदिग्ध डॉ. उमर मोहम्मद की पहली तस्वीर सामने आई है। - Dainik Bhaskar

 

उमर कार में 3 घंटे बैठा रहा, एक पल के लिए नहीं उतरा

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के सूत्रों के मुताबिक, धमाके से पहले i-20 कार पास की एक पार्किंग में करीब तीन घंटे तक खड़ी थी। डॉ. उमर तीन घंटे तक कार में बैठा रहा। वह एक पल के लिए भी कार से बाहर नहीं निकला। वह या तो किसी का इंतजार कर रहा था या फिर पार्किंग में किसी निर्देश का इंतजार में था। शाम करीब 6.52 बजे i-20 कार धीमी गति में चलते हुए आई और लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास ट्रैफिक सिग्नल पर उसमें धमाका हो गया। इसमें 9 लोगों की मौत हो गई। 24 घायल हैं।

DNA जांच के लिए डॉक्टर उमर की मां का सैंपल लिया गया

सूत्रों के अनुसार, डॉ. उमर अपने पास मौजूद विस्फोटकों को या तो सुरक्षित जगह ले जाने की फिराक में था या गिरफ्तारी के डर से उसने हमले को अंजाम दिया। हालांकि, धमाके के समय वह कार में था या नहीं, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलवामा में डॉ. उमर की मां का DNA सैंपल लिया गया है। मृतकों के DNA सैंपल से उसका मिलान किया जाएगा, जिससे पता चलेगा कि धमाके में मरने वाले 9 लोगों में उमर था या नहीं। डॉक्टर उमर की मां और भाई से पूछताछ भी की जा रही है। एक पुलिस सूत्र ने बताया- लाल किले और आस-पास के रास्तों से CCTV फुटेज खंगालने के लिए कई टीमें तैनात की गई हैं ताकि उस हुंडई i20 कार को चलाने वाले नकाबपोश शख्स के बारे में और जानकारी मिल सके। अलग-अलग पार्किंग एरिया की फुटेज पर भी नजर रखी जा रही है।

SendShare201Tweet126Share
ADVERTISEMENT
Haryananewsflash

Copyright © 2022 Haryananewsflash.

Navigate Site

  • About
  • Advertise Contact
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
    • हरियाणा
      • पंचकुला
      • पानीपत
      • फतेहाबाद
      • जींद
      • झज्जर
      • यमुनानगर
      • रेवाड़ी
      • रोहतक
      • सिरसा
      • हिसार
      • सोनीपत
      • करनाल
      • भिवानी
      • गुड़गांव
      • कैथल
      • फरीदाबाद
      • महेंद्रगढ़
      • चरखी दादरी
      • नूह
    • पंजाब
      • अमृतसर
      • गुरदासपुर
      • जालंधर
      • तरनतारन
      • पटियाला
      • पठानकोट
      • फरीदकोट
      • भटिंडा
      • लुधियाना
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • लखनऊ
      • आगरा
      • बलिया
      • मुज़फ्फरनगर
      • रायबरेली
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • कुल्लू
      • चंबा
      • धर्मशाला
      • मंडी
      • शिमला
    • चंडीगढ़
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • महाराष्ट्र
  • दुनिया
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • E-PAPER
  • Privacy Policy
  • about-us

Copyright © 2022 Haryananewsflash.