अंबाला: भारत के अग्रणी ट्रैवल प्लेटफॉर्म ईजमायट्रिप डॉट कॉम का दमदार वित्तीय प्रदर्शन जारी है। वित्त वर्ष 24 की तीसरी तिमाही में कंपनी का कुल राजस्व सालाना 18.1 प्रतिशत की वृद्धि के साथ बढ़कर 1,607.9 मिलियन रुपये हो गया। वहीं एबिटा सालाना 10.9 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 653.7 मिलियन रुपये रहा और कर बाद मुनाफा सालाना 9.5 प्रतिशत की वृद्धि के साथ बढ़कर 456.6 मिलियन रुपये हो गया। वित्त वर्ष 24 की तीसरी तिमाही में कंपनी का सकल बुकिंग राजस्व 20,260.7 मिलियन रुपये रहा।

एक सफल तिमाही के बाद, कंपनी ने ईसीओ होटल्स एंड रिसॉर्ट्स में लगभग 13 प्रतिशत की हिस्सेदारी ली है, जिससे ऑनलाइन यात्रा सेवाओं से परे कंपनी के पोर्टफोलियो में विविधता आ गई। कंपनी का यह फैसला यात्रा और आतिथ्य क्षेत्र के भीतर पर्यावरण हितैषी व्यवहारों को बढ़ावा देते हुए ऑर्गेनिक और इन-ऑर्गेनिक विकास और स्थिरता के प्रति कंपनी की पहल को आगे बढ़ाता है।

वित्त वर्ष 24 के 9 महीनों के वित्तीय प्रदर्शन को देखें तो कंपनी का परिचालन राजस्व 4,265.3 रुपये रहा, जो 28.4 प्रतिशत की सालाना वृद्धि है। वहीं, एबिटा सालाना 17.9 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 1,705.2 मिलियन रुपये रहा। कंपनी का कर बाद मुनाफा (पीएटी) 1,188.6 मिलियन रुपये रहा, जो सालाना 15.3 प्रतिशत की वृद्धि है। कंपनी का यह मजबूत प्रदर्शन ईजमायट्रिप की जारी मजबूत गति को दर्शाते हुए उद्योग में उन कुछ कंपनियों में ईजमायट्रिप की स्थिति को और अधिक मजबूत करता है, जो नए जमाने की मुनाफा अर्जित करने वाली कंपनियां हैं।
वित्त वर्ष 24 की तीसरी तिमाही में हवाई टिकट बुकिंग की कुल संख्या (शुद्ध कैंसिलेशन के मुकाबले) 22.6 लाख तक पहुंच गई। इसी तरह, होटल नाइट बुकिंग और अन्य बुकिंग क्रमशः 91,915 और 2.7 लाख रहीं। वहीं, वित्त वर्ष 24 के 9 महीनों में हवाई टिकटों की बिक्री 83.7 लाख रही। इसके अलावा, 3.8 लाख होटल नाइट बुकिंग और 7.7 लाख अन्य बुकिंग की संख्या दर्ज की गई।
पर्यटकों की जरूरतों के मुताबिक सेवाओं की पेशकश के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए ईजमायट्रिप ने ईजी दर्शन की शुरुआत की है, जो पूरे भारत में यात्रियों की जरूरतों के मुताबिक तीर्थयात्रा पैकेज की सुविधा देता है। ये पैकेज सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता देते हुए परेशानी मुक्त यात्रा, परिवहन, आवास, गाइडेड पर्यटन और विशेष पूजा की सुविधा मुहैया कराते हैं। इसके अतिरिक्त, “एक्सप्लोर भारत – डिस्कवर द सोल ऑफ इंडिया” का लॉन्च विदेशी यात्रियों को ध्यान में रखते हुए हुए देश की समृद्ध विरासत, संस्कृति और परिदृश्य का प्रदर्शन करना है। ये पहल कंपनी के विशिष्ट ग्राहक वर्गों की जरूरतों को पूरा करते हुए उसकी सेवाओं में किए जा रहे लगातार विस्तार के बारे में बताता है।
इसके अलावा, ईजमायट्रिप एक विशेष सदस्यता कार्यक्रम, ईजमायट्रिप प्लैटिनम, गोल्ड और सिल्वर कार्ड की पेशकश कर रहा है, जो हाई-नेट-वर्थ व्यक्तियों को लक्जरी यात्रा अनुभव की पेशकश करता है। ये कार्ड विशेष सेवाएं, लाभ और विशेषाधिकार के साथ आते हैं, जो ग्राहकों की यात्रा अनुभव में इजाफा करते हैं।

