पचंकूला: पुलिस उपायुक्त पंचकूला सुमेर सिंह ने पुलिस महानिदेशक श्री शत्रुजीत कपूर के निर्दशानुसार में आज अपनें कार्यालय सेक्टर-1 पंचकूला में जिला के सभी अधिकारियों व थाना प्रभारियो की मीटींग लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये है। मीटिंग के दौरान पुलिस उपायुक्त नें सभी पुलिस अधिकारियो व थाना प्रभारी व पुलिस चौकी इन्चार्जो को निर्दश दिए की आमजन शिकायतों पर तुरन्त कार्रवाई करें और उनकी शिकायतों को 48 घण्टे के अन्दर निपटारा करें। इसके साथ ही पुलिस उपायुक्त नें कहा कि महिलाओं की सुरक्षा करना पुलिस की सबसे सबसे महत्वपूर्ण डयूटी है और पुलिस की सुरक्षा को लेकर सार्वजनिक स्थान, स्कूल, कॉलेज, कार्यस्थल इत्यादि पर पुलिस की ज्यादातर प्रेजेंस रहेगी। इसके साथ ही बताया कि पुलिस के ग्राम प्रहरी व सहायक प्रहरी अपनें अधीन क्षेत्र में हर प्रकार से असामाजिक गतिविधियो पर नजर रखेंगें औऱ इसके अलावा पुलिस आप्रेशन मुस्कान अभियान के तहत लगातार कार्रवाई करते गुम हुए बच्चो, नागरिको को उनके परिजनों के हवाले करेगी। इसके साथ ही पुलिस उपायुक्त नें नशा तस्करो के खिलाफ पीआइटी एनडीपीएस एक्ट 1988 के तहत कार्रवाई करनें हेतु निर्देश जारी करते हुए कहा कि जो व्यक्ति नशे के कारोबार में पहले से ही सलिप्त है जिनके खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के मामलें दर्जे है उन सभी व्यक्तियों की जानकारी लेकर उनके खिलाफ पीआइटी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करें। क्योकि यह एक्ट लगनें के बाद आऱोपी के एक साल के लिए रास्ते बंद हो जाते है और वह लबें समय तक जेल रहता है इस प्रकार से नशा तस्करी से कमाई सम्पति को केस के साथ अटैच करें। इस मीटींग के दौरान पुलिस उपायुक्त पंचकूला निकिता खट्टर, एसीपी क्राईम अरविंद कम्बोज, एसीपी सुरेन्द्र सिंह, एसीपी सुरेन्द्र कुमार यादव, एसीपी कालका श्री राम कुमार, सभी थाना प्रभारी व पुलिस चौकी इन्चार्ज मौजूद रहे।
