
पंचकूला: पुलिस कमिश्रर शिवास कविराज के मार्गदर्शन में पुलिस उपायुक्त हिमाद्रि कौशिक के नेतृत्व में अवैध असामाजिक गतिविधियो पर पुर्ण रुप से रोकथाम हेतु कडी निगरानी व सख्त कार्रवाई की जा रही है इसके अलावा जिला में बार्डर नाकों व अन्य सदिग्ध स्थानों पर लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर कडी निगरानी की जा ही है जिस कार्रवाई में इन्सपेक्टर निर्मल सिंह नें अपनी टीम के साथ मिलकर कल दिनांक 09.05.2024 को एक आरोपी रितिक चौहान पुत्र राजकुमार वासी गाँव सतौंडी करनाल को अवैध 2 देसी पिस्टल व 4 जिन्दा कारतूस के साथ गिरप्तार किया गया।

इन्सपेक्टर डिटेक्टिव स्टाफ निर्मल सिंह नें बताया कि कल दिनांक 09.05.2024 को डिटेक्टिव स्टाफ की टीम गस्त पडताल करते हुए कालका क्षेत्र की तरफ मौजूद थी तभी पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि उपरोक्त व्यक्ति अवैध देसी हथियार के साथ किसी अप्रिय घटना को अन्जाम देने घुम रहा है जिस बारे सूचना प्राप्त करके डिटेक्टिव स्टाफ की टीम नें गाँव कगूंवाल कालका के पास रात करीब 10.30 पर सदिग्ध व्यक्ति को काबू किया। जिस व्यक्ति नें अपना नाम पता उपरोक्त रितिक चौहान पुत्र राजकुमार बतलाया । जिस व्यक्ति की कानूनी तौर पर तलाशी करते हुए व्यक्ति के पास से 2 देसी पिस्टल व 4 जिन्दा कारतूस बरामद किए गए । पुलिस नें आरोपी के खिलाफ थाना कालका में आर्मज एक्ट के तहत मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार करके पेश अदालत 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।

