पंचकूला: पुलिस कमिश्रर शिबास कविराज द्वारा मोस्ट वांटेड, भगोडे अपराधियो तथा बेल जम्पर इत्यादि को पकडनें हेतु सख्त निर्देश जारी किए गये थे जिन निर्देशो के तहत इन्सपेक्टर निर्मल सिंह डिटेक्टिव स्टाफ पंचकूला की टीम नें कल दिनांक 05.05.2024 को एक इनाम बदमाश आरोपी को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार किये गये आरोपी पहचान नवीन पुत्र महावीर सिंह वासी सुरजपुर पंचकूला तथा कुनाल पुत्र कुलवंत वासी खडक मगोंली को गिरफ्तार किया गया।

जानकारी के मुताबिक दिनांक 05.05.2024 को इन्सपेक्टर निर्मल सिंह के नेतृत्व में डिटेक्टिव पुलिस स्टाफ की टीम गश्त पडताल करते हुए चण्डीमन्दिर की तरफ से होते हुए सुरजपुर की तरफ जा रहे थे तभी रास्त में गुप्त सूचना मिली की एक व्यक्ति नवीन कुमार अपनें साथी कुनाल के साथ अवैध हथियार साथ लेकर एचएमटी कालौनी की तरफ खडे है जो किसी वारदात को अंजाम देनें की फिराक मे है जिस बारे तुरन्त सूचना प्राप्त करके पुलिस की टीम नें एचएमटी कालौनी की तरफ गये तभी वहा पर एक महिन्द्र गाडी दिखाई दी । पुलिस की टीम नें तुरन्त गाडी को काबू करके ड्राईवर से पुछताछ की जिसनें अपना नाम नवीन कुमार पुत्र महावीर सिहं बतलाया इसके अलावा दूसरी सीट पर बैठे व्यक्ति से पुछताछ की दुसरे नें अपना नाम पता कुनाल पुत्र स्व0 श्री कुलवंत सिहं वासी खडक मंगोली पुराना पंचकूला बतलाया । जिनकी तालाशी लेनें पर नवीन के पास से एक पिस्टल, 5 जिंदा रौंद औरॉ कुनाल की तलाशी लेने पर एक देशी कट्टा 315 बोर 5 जिंदा रौंद बरामद किए गये । जिन हथियारो बार पुलिस नें कोई लाईसेंस इत्यादि पर बारे तो वह कोई लाईसेंस व सतोंषजनक जवाब ना दे सके । पुलिस नें दोनो आरोपियो को गिरफ्तार करके आरोपियो के खिलाफ थाना पिन्जोर में आर्मज एक्ट 1959 के तहत मामला दर्ज करके आरोपियो को गिरफ्तार किया गया।

इन्सपेक्टर निर्मल सिंह नें बताया कि दोनो आरोपियो को आज अदालत में पेश करके 7 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है जिसमें जांच में पाया गया कि आरोपी नवीन कुमार पुत्र महावीर को पकडनें के लिए पंचकूला पुलिस नें 5000/- रुपये का इनाम रखा हुआ था जिसनें 06.04.2024 को सुरजपुर से रजीपुर पीडित व्यक्ति को किडनैप करके ले गये थे और 25 लाख रुपये फिरौती की डिमांड की थी जिस थाना पिन्जोर में 365/34 भा.द.स. के तहत मामला दर्ज है इसके अलावा इसके खिलाफ करीब 10 मामलें मर्डर, डकैती के दर्ज है जो करीब 10 साल जेल में लगाकर आ चुका है जिस आरोपी को 7 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है ताकि अन्य सलिप्त आऱोपियो को गिरफ्तार किया जा सके ।
इसके अलावा इन्सपेक्टर निर्मल सिंह नें बताया कि आरोपी कुनाल के खिलाफ पहले भी अवैध हथियार रखनें पर दर्ज है जिस आरोपी का भी 7 दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है जिन आरोपियो से गहनता से पुछताछ करके आगामी कार्रवाई करके आगे की जानकारी दी जायेगी।

