झज्जर जिले में गोलीबारी का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक गांव माछरौली में बस स्टैंड पर अपाचे बाइक पर दो युवक आए। इनमें से एक युवक ने फोटो ग्राफर की दुकान में गोली चला कर मौके से फरार हो गए। फायरिंग में माछरौली निवासी जगत को मुंह पर लगकर गई। उसे झज्जर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है
जगत ने बताया कि उसने लव मैरिज की थी। उसके बाद से लड़की के परिवार के लोग उसको मारने की कोशिश कर रहे हैं। अक्टूबर में भी उसके साथ मार पिटाई की गई थी। इस वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी हुई है। घटना आज करीब 4 बजे की बताई जा रही है।
फायरिंग कर मौके से फरार हुए आरोपी
जिले के गांव माछरौली में आज बुधवार की शाम करीब 4 बजे एक फोटोग्राफर दो अज्ञात हमलावरों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग करदी। फायरिंग करते ही बाइक सवार मौके से फरार हो गए। गोली लगने से माछरौली गांव निवासी जगत घायल हो गया।
घायल ने कर रखी है लव मैरिज
घायल अवस्था में जगत प्रकाश ने बताया कि उसने लव मैरिज की थी। उसके बाद से ही उसके परिवार के सदस्य उसे मारने पर उतारू हैं। इससे पहले भी अक्टूबर महीने में उस पर रात के समय में जानलेवा हमला हुआ था। जिस मामले में पुलिस में FIR भी दर्ज कराई गई है।
बाइक पर आए थे दो युवक
घायल व्यक्ति जगत ने बताया कि बाइक पर दो युवक आए थे। उन्होंने हेलमेट पहन रखा था। इस कारण वह पहचान नहीं पाया कि कौन थे। वहीं जगत ने यह भी कहा कि जिसके साथ उसने लव मैरिज की है उन्हीं पर शक है, क्योंकि पहले भी लड़की के परिवार वालों ने उस पर जानलेवा हमला किया था।

