पंचकूला: पुलिस उपायुक्त पंचकूला सुमेर प्रताप सिंह के निर्देशानुसार थाना प्रभारी सेक्टर 14 योगविन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस चौकी सेक्टर 16 गुरपाल सिंह के द्वारा सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलनें वालें 4 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किये गये आऱोपियों की पहचान विजय पुत्र राम राज वासी राजीव कालौनी सेक्टर 17 पंचकूला, अमन पुत्र ओमी वासी मौलीं जाँगरा चण्डीगढ, दिनेश वर्मा पुत्र रामकुमार वासी मौली जांगरा चण्डीगढ तथा अरुण पुत्र जोगी राम वासी मौली जांगरा चण्डीगढ के रुप में हुई। पुलिस प्रवक्ता नें जानकारी देते हुए बताया कि
जानकारी के मुताबिक पुलिस चौकी सेक्टर 16 इन्चार्ज गुरपाल सिंह को गुप्त सूचना मिली कि उपरोक्त सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे है जिस बारे सूचना प्राप्त करके पुलिस चौकी सेक्टर 16 टीम नें मौका पर उपरोक्त 4 आरोपियो को सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते काबू किया । काबू किये गये आरोपियो के पास से 16100/- रुपये बरामद किए गये । गिरफ्तार किये गये आऱोपियों के खिलाफ थाना सेक्टर 14 पंचकूला जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आरोपियो को गिरफ्तार किया गया।

