मोहाली/नीटू गोयल: जीरकपुर के जी एम रिजोर्ट में रविवार शाम को जी.बी.पी.ओ. पी और जय धारा पी .ओ.पी. कंपनी द्वारा दीपावली के उपलक्ष्य में दीपावली मिलन समारोह व मित्र भोज का आयोजन किया गया जिसका नेतृत्व कंपनी के सुरेंद्र सिंह फौजी ने किया जानकारी देते हुए सुरेंद्र सिंह फौजी ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी कंपनी द्वारा बिल्डर व ठेकेदारों के लिए दीपावली पर एक मिलन समारोह व मित्र भोज का आयोजन किया गया है जिसमें मुख्य अतिथि जी.बी.पो.ओ.पी.और जय धारा पी.ओ. पी. के एम.डी. राजेंद्र सिंह ने शिरकत की इस दौरान ट्राई सिटी के बिल्डर और ठेकेदारों को संबोधित करते हुए कंपनी के एम.डी ने कहा की हमने पिछले 6 वर्षों से ट्राई सिटी में पी.ओ. पी. का व्यापार कर रहे हैं जिसकी देखरेख सुरेंद्र सिंह फौजी करते हैं। जो पूरी निष्ठा मेहनत और ईमानदारी से सभी को किफायती दाम में पी.ओ. पी. को आप तक पहुंचाने का काम करते हैं।




आप सभी का इतने भारी संख्या में यहां पर आना हमें यह दर्शाता है कि हमने जो भी वायदा आप लोगों के साथ किया हुआ है हम पूरी गुणवत्ता के साथ उस पर पूरे खरे उतर रहे हैं। कंपनी का माल भी सभी के पास समय पर पहुंच रहा है । उन्होंने कहा कि ठेकेदारों और बिल्डरो द्वारा जो विश्वास हम पर जताया गया है हम उसके लिए सदैव आपके आभारी रहेंगे ।कंपनी के एम.डी ने आगे कहा कि हम आपसे वायदा करते हैं कि इसी गुणवत्ता के साथ हम आपको सदैव उच्च स्तर का समान देंगे। हमारी गुणवत्ता में कभी भी कोई कमी नहीं आनी दी जाएगी उन्होंने कहा कि आप कंपनी का माल मंगवाने के लिए हमारी वेबसाइट WWW.GEE BEE PLASTER.COM. पर भी ऑर्डर कर सकते हैं। उन्होंने आगे बताया कि पहले कंपनी का एक आउटलेट सिर्फ ढकोली में था जिसके कारण मोहाली में माल देने में परेशानी आती थी उसे देखते हुए सेक्टर 78 सुहाना रत्न नर्सिंग कॉलेज के सामने इसका एक काउंटर खोला गया है जिससे आप लोगों को खरड़ से रोपड़ तक के क्षेत्र में माल समय पर मिलेगा । उन्होंने कहा की कंपनी का लक्ष्य आने वाले समय में और डीलर्स तथा आउटलेट बनाने का है ताकि सभी जगह पर समय से माल पहुंच सके उन्होंने कहा कि कंपनी अपनी गुणवत्ता पर खरी उतरी है और यही गुणवत्ता और आपका विश्वास ही हमारा उद्देश्य है । अंत में कंपनी द्वारा आए हुए सभी मुख्य अतिथियों, बिल्डर व ठेकेदारों का आभार व्यक्त करते हुए सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी और सभी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर रवि कुमार, सुंदर सिंह, गुलशन, विनोद सिंगला, नीरज बंसल, राधेश्याम बांसल ,राजवीर श्योराण आदि उपस्थित थे।
