पंचकूला: आज पुलिस उपायुक्त हिमाद्रि कौशिक नें लोकसभा चुनाव को लेकर कालका व पंचकूला निर्वाचन क्षेत्र के लिए गर्वमेन्ट कालेज सेक्टर 01 व सेक्टर 14 कालेज में पुलिस अधिकारियो सहित सभी पुलिस कर्मचारियो को कानून व्यवस्था व सुरक्षा की दृष्टि से चुनाव को लेकर ब्रीफ किया गया।

पुलिस उपायुक्त नें बताया कि मतदान केन्द्र के 200 मीटर के एरिया में किसी पार्टी का टैंट नही हो, ना ही कोई वाहन खडा हो ना ही मतदान केन्द्र में अन्दर मोबाइल ले जानें की अनुमति दें औऱ अपनी डयूटी को जिम्मेदारी के साथ करें छोटी सी भी लापरवाही ना करें।
इसके अलावा पुलिस उपायुक्त नें सभी बार्डर नाकों पर तैनात एसएसटी टीम को भी चेक करकें निर्देश देते हुए कहा कि नाकें से हर व्यक्ति तथा वाहन की चेंकिग करें अगर कोई किसी प्रकार की असामाजिक गतिविधि पाई जाती है तो तुरन्त एक्शन लें।

इसके अलावा पुलिस उपायुक्त नें सभी महिला पुलिस कर्मचारियो सहित कर्मचारियो को कहा कि मतदान केन्द्रो पर तैनात सभी पुलिस कर्मचारियो के लिए खानें पीनें की व्यवस्था की गई है और कही इधर उधर जानें की आवश्यकता नही आप अपनें मतदान केन्द्र पर ही मौजूद रहें अपनें डयूटी को ईमानदारी व जिम्मेवारी के साथ करें।

