पंचकूला: पुलिस उपायुक्त पंचकूला हिमाद्रि कौशिक नें आज पुलिस अधीक्षक सोलन हिमाचल प्रदेश के साथ वीडियो कान्फ्रेंस मीटींग आयोजित करके लोकसभा चुनाव -2024 को लेकर बार्डर नाकों पर कडी सुरक्षा व निगरानी को लेकर दिए निर्देश।
पुलिस उपायुक्त नें बताया कि आनें वालें लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस को ज्यादा सर्तक व कडी निगरानी की आवश्यकता है और बताया कि जिला पंचकूला से लगे दुसरे राज्यो से किसी प्रकार की अवैध शराब इत्यादि की आशंका बनी रहती है जिसको लेकर पुलिस हिमाचल प्रदेश राज्य के जिला सोलन, बद्दी के पास और जिला पंचकूला में लगाये गये बार्डर नाको पर पुलिस 24 घण्टे के लिए तैनात की गई है । इसके अलावा पुलिस उपायुक्त नें कहा कि इस बार चुनाव में शराब की अवैध तस्करी को बर्दाश्त नही किया जायेगा औऱ इस पर दोनो क्षेत्रों की पुलिस अलर्ट पर रहेगी।
इसके अलावा कान्फ्रैस के दौरान पुलिस अधीक्षक सोलन श्री गौरव सिंह आईपीएस नें बताया कि पुलिस की दोनो क्षेत्रो के बार्डर पर कडी निगरानी रहेगी इसको लेकर पुलिस अधिकारियो व बार्डर नाको पर तैनात पुलिस कर्मचारियो को बीच एक व्टसअप ग्रुप बनाया गया है ताकि किसी भी प्राकर की सूचना तुरन्त व्टसअप के माध्यम से प्राप्त हो सके औऱ तुरन्त कार्रवाई कर सके । इसके अलावा पुलिस अधिक्षक नें बताया कि दोनो तरफ की पुलिस लगातार गस्त व पेट्रोलिंग करें किसी प्रकार की सदिग्ध व्यक्ति तथा वाहन पाया जानें पर तुरन्त कार्रवाई करेंगी।

इसके अलावा पुलिस उपायुक्त नें बताया कि पुलिस कमिश्रर शिवास कविराज नें अपना मोबाइळ नम्बर 74190-00001, शेयर करते हुए कहा कि अगर कोई व्यक्ति चुनावो के दौरान ज्यादा मात्रा मंव काले धन व अवैध शराब की कालाबाजारी की सूचना पुलिस को देगा तो उसे पंचकूला पुलिस 50000/-का नगद ईनाम देगी और सूचना देनें वाले व्यक्ति का नाम व पहचान गुप्त रखेगी।

मीटिंग के दौरान एसीपी कालका जोगिन्द्र शर्मा, एसएचओ कालका हरिराम, एसएचओ पिन्जोर सोमबीर ढाका, एसएचओ परमाणु, एसएचओ कसौली, मौजूद रहे।

