नई दिल्ली: सोने-चांदी की कीमतों में आज यानी 9 अप्रैल को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1 हजार रुपए घटकर 1.50 लाख रुपए आ गया है। इससे पहले यह 1.51 लाख रुपए पर था। वहीं, एक किलो चांदी 9 हजार रुपए घटकर 2.35 लाख रुपए रह गई।
सोना ऑल टाइम हाई से ₹25 हजार सस्ता हुआ
साल की शुरुआत में सोने में तेजी थी, लेकिन हाल के हफ्तों में मुनाफावसूली और ईरान जंग से गिरावट आई है।
- ऑल टाइम हाई (29 जनवरी 2026): ₹1.76 लाख
- मौजूदा स्थिति: अपने उच्चतम स्तर से सोना अब तक ₹25 हजार सस्ता हो चुका है।
चांदी में क्रैश: ₹3.86 लाख से ₹2.35 लाख तक
चांदी में सोने के मुकाबले ज्यादा उतार-चढ़ाव रहा और यह ऑल टाइम हाई से तेजी से नीचे आई है।
- ऑल टाइम हाई (29 जनवरी 2026): ₹3.86 लाख
- गिरावट का आंकड़ा: चांदी ऑल टाइम हाई से ₹1.51 लाख सस्ती हो चुकी है।

