Friday, March 27, 2026
जनता का सबसे लोकप्रिय समाचार पत्र
Android App
Haryananewsflash
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
    • हरियाणा
      • पंचकुला
      • पानीपत
      • फतेहाबाद
      • जींद
      • झज्जर
      • यमुनानगर
      • रेवाड़ी
      • रोहतक
      • सिरसा
      • हिसार
      • सोनीपत
      • करनाल
      • भिवानी
      • गुड़गांव
      • कैथल
      • फरीदाबाद
      • महेंद्रगढ़
      • चरखी दादरी
      • नूह
    • पंजाब
      • अमृतसर
      • गुरदासपुर
      • जालंधर
      • तरनतारन
      • पटियाला
      • पठानकोट
      • फरीदकोट
      • भटिंडा
      • लुधियाना
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • लखनऊ
      • आगरा
      • बलिया
      • मुज़फ्फरनगर
      • रायबरेली
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • कुल्लू
      • चंबा
      • धर्मशाला
      • मंडी
      • शिमला
    • चंडीगढ़
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • महाराष्ट्र
  • दुनिया
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • E-PAPER
  • Privacy Policy
  • about-us
No Result
View All Result
Haryananewsflash
No Result
View All Result
Home चंडीगढ़

चंडीगढ़ में युवक की 5 गोलियां मारकर हत्या: जिम जाते गाड़ी घेरी

सवा महीने पहले शादी, पिता इंस्पेक्टर रहे, लॉरेंस-गोल्डी संग फोटो वायरल

December 1, 2025
0
चंडीगढ़ में युवक की 5 गोलियां मारकर हत्या: जिम जाते गाड़ी घेरी

चंडीगढ़: चंडीगढ़ में सोमवार देर शाम टिंबर मार्केट में 3 बदमाशों ने कार सवार युवक की गोलियां मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने उसकी कार का पीछा किया। इसके बाद उसे घेरकर ताबड़तोड़ 5 गोलियां चलाईं। सारी गोलियां युवक के शरीर पर लगीं। इसके बाद बदमाश क्रेटा कार में वहां से फरार हो गए। राहगीरों ने उसे तुरंत PGI चंडीगढ़ भर्ती कराया। जहां उसने दम तोड़ दिया। मरने वाले युवक इंद्रप्रीत सिंह उर्फ पैरी की सवा महीने पहले ही शादी हुई थी। वारदात की सूचना मिलते ही चंडीगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। इसके साथ ही मोहाली और पंचकूला से सटी चंडीगढ़ की सीमाएं सील कर दी गई हैं। पूरे शहर में नाकाबंदी कर CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। मरने वाले युवक के पिता पंजाब पुलिस में सब इंस्पेक्टर रह चुके हैं। कत्ल के बाद पैरी की कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ के साथ फोटो वायरल हो गईं। उस पर पहले से भी केस दर्ज हैं। ऐसे में पुलिस को कत्ल के पीछे किसी गैंग का हाथ होने का शक है। फिलहाल अधिकारी जांच के बाद ही कुछ कहने की बात कह रहे हैं।

चंडीगढ़ में पैरी की कार में लगी गोलियों के निशान और उसकी जांच करते पुलिसकर्मी। इनसेट में मृतक पैरी की फोटो। - Dainik Bhaskar

  • किया कार में जा रहा था पैरी: चंडीगढ़ पुलिस की जांच के मुताबिक इंद्रप्रीत पैरी अपनी किया कार (KIA) में सवार होकर सेक्टर 26 के जिम में जा रहा था। सोमवार शाम करीब साढ़े 6 बजे वह सेक्टर 26 में टिंबर मार्केट के नजदीक पहुंचा। इस दौरान एक क्रेटा गाड़ी उसका पीछा कर रही थी।
  • ओवरटेक कर गाड़ी रोकी, ताबड़तोड़ फायरिंग की: पुलिस के मुताबिक क्रेटा में 3 बदमाश सवार थे। उन्होंने पैरी को ओवरटेक किया और उसके आगे अपनी क्रेटा गाड़ी अड़ा दी। इसके बाद उसमें से बदमाश नीचे उतरे और पैरी को टारगेट करते हुए पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
  • 5 गोलियां लगीं, छाती में गोली लगते ही लुढ़का: पुलिस के मुताबिक बदमाशों ने कुल 5 गोलियां चलाईं। पुलिस के मुताबिक सभी 5 गोलियां पैरी को लगीं। जिनमें से एक गोली छाती में लगी, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और वह कार में लुढ़क गया। बदमाश समझ गए कि अब वह बच नहीं पाएगा।
  • क्रेटा गाड़ी में बैठकर फरार हुए बदमाश: पुलिस जांच के मुताबिक वारदात के बाद बदमाश क्रेटा कार में ही बैठकर वहां से फरार हो गए। इसके बाद लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। PCR की गाड़ी ने उसे तुरंत PGI में भर्ती कराया। इसके बाद वारदात की सूचना मिलते ही SSP कंवरदीप कौर पुलिस टीम के साथ टिंबर मार्केट पहुंची। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया। जिसके बाद पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
  • PU इलेक्शन में एक्टिव रहता, 12 केस दर्ज: चंडीगढ़ पुलिस के मुताबिक इंद्रपीत पैरी चंडीगढ़ के सेक्टर 33 में रहता है। उसने चंडीगढ़ के डीएवी कॉलेज से ग्रेजुएशन की थी। वह पंजाब यूनिवर्सिटी (PU), चंडीगढ़ के इलेक्शन में भी बहुत एक्टिव रहता था। पुलिस को ये भी पता चला है कि उसका खुद का भी क्रिमिनल रिकॉर्ड था। उसके खिलाफ 12 केस दर्ज हैं। ये सभी केस अदालतों में अंडरट्रायल हैं। इनमें जमानत पर बाहर आया हुआ था।
  • पिता सब इंस्पेक्टर रहे, एक महीने पहले शादी: पुलिस के मुताबिक पैरी के पिता सतिंदर पाल पंजाब पुलिस में इंस्पेक्टर थे, अब वह रिटायर हो चुके हैं। उसका एक बड़ा भाई है, वह भी पंजाब पुलिस में ASI है। इसके अलावा उसकी करीब सवा महीने पहले 19 अक्टूबर को ही शादी हुई थी। उसकी शादी में राजनीतिक और उद्योग जगत से जुड़े शहर के गणमान्य लोग शामिल हुए थे। इस शादी की शहर में खूब चर्चा भी थी। पैरी अपने भाई, माता-पिता और पत्नी के साथ एक ही घर में रहते थे।
SendShare196Tweet123Share
ADVERTISEMENT
Haryananewsflash

Copyright © 2022 Haryananewsflash.

Navigate Site

  • About
  • Advertise Contact
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
    • हरियाणा
      • पंचकुला
      • पानीपत
      • फतेहाबाद
      • जींद
      • झज्जर
      • यमुनानगर
      • रेवाड़ी
      • रोहतक
      • सिरसा
      • हिसार
      • सोनीपत
      • करनाल
      • भिवानी
      • गुड़गांव
      • कैथल
      • फरीदाबाद
      • महेंद्रगढ़
      • चरखी दादरी
      • नूह
    • पंजाब
      • अमृतसर
      • गुरदासपुर
      • जालंधर
      • तरनतारन
      • पटियाला
      • पठानकोट
      • फरीदकोट
      • भटिंडा
      • लुधियाना
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • लखनऊ
      • आगरा
      • बलिया
      • मुज़फ्फरनगर
      • रायबरेली
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • कुल्लू
      • चंबा
      • धर्मशाला
      • मंडी
      • शिमला
    • चंडीगढ़
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • महाराष्ट्र
  • दुनिया
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • E-PAPER
  • Privacy Policy
  • about-us

Copyright © 2022 Haryananewsflash.