अंबाला: हरियाणा STF की अंबाला यूनिट ने गैंगस्टर लॉरेंस के करीबी लखविंद्र उर्फ लाखा को गिरफ्तार किया है। लखविंद्र को साल 2023 में अंबाला के सेक्टर 9 पुलिस स्टेशन में दर्ज हथियार रखने, धमकी देने, नुकसान पहुंचाने और साथियों के साथ मिलकर जबरन वसूली की कोशिश करने के मामले में पकड़ा गया है।
उसे अमेरिका में फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) ने गिरफ्तार किया था, जिसके बाद 25 अक्टूबर को उसे अमेरिका से भारत डिपोर्ट किया गया। दिल्ली एयरपोर्ट पर ही हरियाणा पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया था। आज उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।लखविंद्र कैथल के तितरम गांव का रहने वाला है और 2022 से गैंगस्टर अनमोल के निर्देश पर अमेरिका में सक्रिय था। उस पर हरियाणा के 5 जिलों में मामले दर्ज हैं।

