भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी और पंजाब की राजनीति के चर्चित चेहरे नवजोत सिंह सिद्धू एक बार फिर सोशल मीडिया पर छा गए हैं। इस बार वजह न तो उनका कोई सियासी बयान है और न ही उनकी चर्चित शायरी। बल्कि उनका बेहद मासूम और देसी अंदाज लोगों का दिल जीत रहा है। दरअसल, हाल ही में सामने आए एक वीडियो में नवजोत सिंह सिद्धू अपने बचपन की यादों में खोए नजर आ रहे हैं। वीडियो में वह गली-मोहल्ले में खेले जाने वाले पारंपरिक खेल गुल्ली-डंडा खेलते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- “बचपन के दिन भूल मत जाना।” यही सादगी और अपनापन लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

18 घंटे में 11 लाख से ज्यादा व्यूज
करीब 18 घंटे पहले अपलोड किए गए इस वीडियो को अब तक 11 लाख (1.1 मिलियन) से ज्यादा बार देखा जा चुका है। सोशल मीडिया यूजर्स इस पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कमेंट सेक्शन में लोग सिद्धू की सादगी और जमीन से जुड़े स्वभाव की तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा कि इस वीडियो ने उन्हें अपने बचपन की यादें ताजा करा दीं, तो कुछ ने उन्हें दिल का अच्छा इंसान बताया।
बिना दिखावे का अंदाज, दिलों को छू गया वीडियो
वीडियो में सिद्धू का अंदाज बिल्कुल अलग नजर आता है न कोई दिखावा, न कोई राजनीतिक रंग, सिर्फ बचपन की मासूमियत। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और हर उम्र के लोगों को जोड़ रहा है। कुल मिलाकर, इस वीडियो ने यह साबित कर दिया है कि बचपन की सादगी और पुरानी यादें आज भी लोगों के दिलों में खास जगह रखती हैं, और जब कोई चर्चित चेहरा इस अंदाज में नजर आता है, तो वह सीधे दिलों को छू जाता है।

