गुरुग्राम में सेक्टर 14 के पास एक 17 साल के नाबालिग की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक केशव गांव बड़ा बैजपुर जिला पलवल का रहने वाला था और कार शोरूम में काम करता था। वह सुखराली में रहता था। उसका एक युवक से 3 हजार रुपए के लेन देन में झगड़ा हुआ था।
सिविल लाइन थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि सेक्टर 14 के नजदीक किसी व्यक्ति को चाकू मार दिया गया। जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती तब तक घायल केशव को फोर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती करवाया जा चुका था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
दोस्त ने उधार लिए थे 3 तीन हजार रुपए
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मृतक पहले सेक्टर-14, स्थित एक गाड़ियों के शोरूम में काम करता था। फिलहाल सुखराली में किराए पर रहता था। केशव के दोस्त धीरज ने मानू नाम के युवक से दिसंबर 2025 में 3 हजार रुपए उधार लिए थे।

