रेवाड़ी: हरियाणा के गुरुग्राम में एक प्रतिष्ठित निजी स्कूल की लेडी टीचर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लेडी टीचर पर आरोप है कि उसने अपनी ही क्लास के नाबालिग छात्र का यौन शोषण किया। वह एग्जाम में अच्छे नंबर दिलाने का लालच देकर छात्र को अपने घर पर बुलाती और फिर जबरन शारीरिक संबंध बनाती थी। घर ही नहीं कई बार तो टीचर ने छात्र को होटलों में भी बुलाया। इस दौरान छात्र ने कई वीडियो भी बनाए थे, जिनके आधार पर ही पुलिस ने केस दर्ज किया। केस दर्ज होने के बाद लेडी टीचर ने कोर्ट में जमानत याचिका लगाई थी। मगर, कोर्ट ने उसकी याचिका को खारिज कर दिया है, जिसके बाद पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया।

अब सिलसिलेवार तरीके से पढ़ें पूरा मामला….
- चरखी दादरी की रहने वाली, छात्र की क्लास टीचर थी : हरियाणा के चरखी दादरी की रहने वाली 40 साल की लेडी टीचर गुरुग्राम के एक निजी स्कूल में पढ़ाती थी। इसी स्कूल में रेवाड़ी के छात्र का 12वीं में एडमिशन था। महिला टीचर, छात्र की क्लास टीचर थी। वो कई बार छात्र को एग्जाम में अच्छे नंबर दिलाने का लालच देती थी और बदले में उसे अपने घर बुलाने की कोशिश करती थी।
- छुटिट्यों के बावजूद पढ़ाई के बहाने से घर पर बुलाया : आरोप है कि जून 2024 में छात्र टीचर की बातों में आ गया। छुट्टियां होने के बावजूद टीचर ने उसे पढ़ाई के बहाने घर बुलाया तो वो चला गया। यहां पर मौके का फायदा उठाकर लेडी टीचर ने छात्र के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी और फिर दोनों के बीच संबंध बन गए। इसे बाद ये सिलसिला चलता रहा। लेडी टीचर बार बार किसी बहाने से छात्र को अपने घर पर बुलाती रही।
- पति के ऑफिस जाने के बाद छात्र को बुलाती थी : पुलिस के मुताबिक, टीचर शादीशुदा है, इसलिए वो पति के ऑफिस जाने के बाद चुपके से छात्र को घर पर बुला लेती थी। कई बार पति के डर से महिला छात्र को होटल पर भी बुलाती थी। कुछ दिनों बाद महिला का अपने ही पति से विवाद हो गया और वो अलग जाकर रहने लगी। इसके बाद टीचर ने छात्र को अपने घर पर ही बुलाना शुरू कर दिया।
- होटल में रिश्तेदार बताकर कराती थी एंट्री : कई बार दोनों होटलों में भी मिलते थे, लेकिन छात्र नाबालिग था इसलिए उसकी एंट्री में दिक्कत होती थी। इसलिए टीचर फैमिली के तौर पर होटल में चेक-इन करती थी। होटल के रिसेप्शन पर वो हमेशा छात्र को अपना रिश्तेदार बताती थी, जिससे की एंट्री में कोई परेशानी ना हो। इतना ही नहीं चेक-आउट के टाइम पर पेमेंट वह कैश मोड में ही करती थी।

