चंडीगढ़: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर आप नेता प्रेम गर्ग ने पार्टी पार्षदों एवं नेताओं के साथ गांधी भवन सेक्टर -16 में श्रद्धांजलि अर्पित की। आप नेता ने प्रेम गर्ग श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी को उनकी जयंती के अवसर पर कोटि-कोटि नमन, बापू जी के महान दृढ़ संकल्प और अहिंसा के सिद्धांत ने हमारे देश को स्वतंत्रता की ओर अग्रसर किया। आज हम सबकी जिम्मेदारी है कि उनके विचारों पर आगे बढ़ते हुए आइए हम सभी उनके आदर्शों का पालन करें और मिलकर चंडीगढ़ एवं भारत को आगे बढ़ाने के लिए काम करें। इस मौके पर आप पार्षद जसविंदर कौर, प्रेमलता, दमनप्रीत सिंह, आप नेत्री सुखराज कौर एवं आप नेता ललित मोहन, जगपाल चौधरी, दरम्यान सिंह एवं अन्य साथी मौजूद रहे।

