चंडीगढ़: बसंत के खिले-खिले रंग गर्मियों के सुनहरे रंगों में बदल रहे हैं, ऐसे में दुबई पर्यटकों के लिए ढेरों संभावनाएं लेकर आया है और आपके स्प्रिंग-समर को यादगार बनाने के लिए तैयार है। आप रोमांच प्रेमी है या खाने के शौकीन या प्रकृति प्रेमी, दुबई में हर किसी के लिए कुछ न कुछ ज़रूर है। तो दुबई के जादू में खो जाने के लिए तैयार हो जाएं क्योंकि हम आपके लिए लेकर आए हैं शानदार स्प्रिंग-समर गाईड जो आपकी छुट्टियों को यादगार बना देगी।

रेगिस्तान के टीलों पर अनूठी हॉट एयर बैलून राईड आपकी दुबई की यात्रा को यादगार बना देगी। तो बैलून के साथ एडवेंचर की सवारी पर निकल जाएं और बादलों के बीच उड़ान भरते हुए धरती के आकर्षक नज़ारों का लुत्फ़ उठाएं। आप सनराईस या सनसेट डिपार्चर में से अपनी पसंद का विकल्प चुन सकते हैं। इस उड़ान के दौरान आप अरबी ओरिक्स और गज़लेस के झुंड देखने और इनकी तस्वीरों को कैमरे में कैद करने का मौका भी मिलेगा।

बाचिर में आप ताज़ी चर्न्ड आईसक्रीम के स्कूप का आनंद उठा सकते हैं। मॉरिस और एडवर्ड यहां 1936 में लेबनीज़ आईसक्रीम लेकर आए, जो आज बेहद लोकप्रिय हो चुकी है। मैस्टिक के साथ क्षेत्रीय फ्लेवर्स जैसे लैमन मिंट और रोज़ लोउकोउम से युक्त इसका विशेष स्वाद और हल्का च्यूई टेक्सचर प्रशंसकों को खूब लुभाता है। हट्टा फोर्ट होटल और जीवंत हट्ट वाडी हब के नज़दीक, हट्टा डैम दुबई के लिए आकर्षक गेटवे है। पहाड़ों के खूबसूरत नज़ारों से घिरा और पानी से सुशोभित यह स्थान रास्ते में आने वाले रेगिस्तानी नज़ारों से एकदम विपरीत है। यहां आप डैम के किनारे शांत पानी में कायकिंग का आनंद उठा सकते हैं और खूबसूरत नज़ारों के बीच यादगार तस्वीरों को कैमरे में कैद कर सकते हैं तो पहाड़ों की खूबसूरती में खो जाएं और दुबई में छुट्टियां मनाते हुए इस स्प्रिंग समर को हमेशा के लिए यादगार बना लें।

