कुरूक्षेत्र: हरियाणा में नए साल पर खाटू श्याम दर्शन को जाने वाले यात्रियों के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे ने 2 स्पेशल ट्रेन चलाई हैं। रेलवे की दोनों ट्रेनें 29 जनवरी को कुरुक्षेत्र व दिल्ली से शुरू होंगी। जो रोहतक, झज्जर व रेवाड़ी के रास्ते रींगस होते हुए राजस्थान के फुलेरा तक जांएगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियो की सुविधा हेतु कुरूक्षेत्र-फुलेरा-कुरूक्षेत्र एवं फुलेरा-शकूरस्ती -फुलेरा स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन किया जा रहा है।
राजस्थान जाने वाली दो ट्रेन..
- गाड़ी संख्या 09711, कुरूक्षेत्र-फुलेरा स्पेशल रेलसेवा 29 दिसंबर से एक जनवरी 2026 तक (4 ट्रिप) कुरूक्षेत्र से रात 11.30 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह साढे 8 बजे फुलेरा पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09712, फुलेरा-कुरूक्षेत्र स्पेशल रेलसेवा 30 दिसंबर से 2 जनवरी 2026 तक (4 ट्रिप) फुलेरा से 09.50 बजे रवाना होकर रात 8 बजे कुरूक्षेत्र पहुंचेगी।
- यह रेलसेवा मार्ग में कैथल, नरवाना, जींद, रोहतक, अस्थल बोहर, झज्जर, रेवाड़ी, कुंड, अटेली, नारनौल, डाबला, नीम का थाना, कावंट, श्रीमाधोपुर, रींगस व रेनवाल स्टेशनों पर ठहराव करेगी। रेलसेवा में 12 साधारण श्रेणी व 2 गार्ड डिब्बो सहित कुल 14 डिब्बे होंगे।
- गाड़ी संख्या 09713, फुलेरा-शकूरबस्ती स्पेशल रेलसेवा 29 दिसंबर से एक जनवरी 2026 तक (4 ट्रिप) फुलेरा से सुबह 10.40 बजे रवाना होकर दोपहर बाद 16.30 बजे शकूरबस्ती पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09714, शकूरबस्ती-फुलेरा स्पेशल रेलसेवा 29 दिसंबर से एक जनवरी 2026 तक (4 ट्रिप) शकूरबस्ती से शाम 7 बजे रवाना होकर रात 2.30 बजे फुलेरा पहुंचेगी।
- यह रेलसेवा मार्ग में रेनवाल, रींगस, श्रीमाधोपुर, कावंट, नीम का थाना, डाबला, नारनौल, अटेली, कुंड, रेवाड़ी, गुरुग्राम व दिल्ली कैंट स्टेशनों पर ठहराव करेगी। रेलसेवा में 12 साधारण श्रेणी व 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 14 डिब्बे होंगे।

