पंचकूला: पुलिस उपायुक्त पंचकूला हिमाद्र कौशिक के मार्गदर्शन में जिला मे लोकसभा चुनाव को लेकर कडी निगरानी की जा रही है पुलिस की अलग अलग टीमों द्वारा बार्डर नाको पर कडी सख्ताई की जा रही है जिन नाको के द्वारा बार्डर नाकों पर हर व्यकित तथा वाहन पर निगरानी की जा रही है इसी सबंध में कार्रवाई करते हुए कल इन्चार्ज क्राइम ब्रांच सेक्टर 26 गुरमेल सिंह के नेतृत्व में एक व्यक्ति को घग्गर नदी सेक्टर 23 के पास से अवैध शराब के लाहन के साथ गिरप्तार किया गया। गिरफ्तार किये गये आरोपी की पहचान हिमाशु पुत्र विनोद कुमार वासी गांव बहु अकबरपुर जिला रोहतक हाल जीरकपुर के रुप में हुई। जानकारी के मुताबिक इन्सपक्टर गुरमेल सिंह क्राइम ब्रांच सेक्टर 26 नें बताया क्राइम ब्रांच सेक्टर 26 की टीम लोकसभा चुनाव को लेकर गस्त पडताल करते सेक्टर 23 पंचकूला के पास मौजूद थी तभी पुलिस को गुप्त सूचना मिली की एक व्यक्ति विनोद कुमार वासी रोहतक हाल जीरकपुर सेक्टर 23 झाडियो में अवैध शराब निकालनें के लिए लाहन तैयार कर रहा है जिस बारे सूचना प्राप्त करके क्राइम ब्रांच सेक्टर 26 की टीम नें घग्गर नदी के अन्दर जाकर देखा तो झाडियो में एक ड्रम दिखाई दिया जिस व्यकित को काबू करके पुछताछ की गई । जिस व्यक्ति नें अपना नाम पता हिमाशु पुत्र विनोद कुमार वासी गांव बहु अकबरपुर जिला रोहतक हाल वीआईपी रोड जीरकपुर पंजाब बतलाया । जहा पर मौजूद ड्रम को चेक किया उसनें 195 लीटर लाहन पाया गया । पुलिस नें तुरन्त आरोपी के खिलाफ हरियाणा सशोंधित आबकारी अधिनियम 2020 के तहत मामला दर्ज करके आरोपी के पेश अदालत न्यायिक हिरासत अम्बाला भेजा गया ।

