Thursday, October 9, 2025
जनता का सबसे लोकप्रिय समाचार पत्र
Android App
Haryananewsflash
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
    • हरियाणा
      • पंचकुला
      • पानीपत
      • फतेहाबाद
      • जींद
      • झज्जर
      • यमुनानगर
      • रेवाड़ी
      • रोहतक
      • सिरसा
      • हिसार
      • सोनीपत
      • करनाल
      • भिवानी
      • गुड़गांव
      • कैथल
      • फरीदाबाद
      • महेंद्रगढ़
      • चरखी दादरी
      • नूह
    • पंजाब
      • अमृतसर
      • गुरदासपुर
      • जालंधर
      • तरनतारन
      • पटियाला
      • पठानकोट
      • फरीदकोट
      • भटिंडा
      • लुधियाना
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • लखनऊ
      • आगरा
      • बलिया
      • मुज़फ्फरनगर
      • रायबरेली
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • कुल्लू
      • चंबा
      • धर्मशाला
      • मंडी
      • शिमला
    • चंडीगढ़
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • महाराष्ट्र
  • दुनिया
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • E-PAPER
  • Privacy Policy
  • about-us
No Result
View All Result
Haryananewsflash
No Result
View All Result
Home चंडीगढ़

केंद्र और प्रदेश सरकार महाराजा अग्रसेन के दिखाए मार्ग पर चल रही है: मुख्यमंत्री

पंचकूला में राज्य स्तरीय महाराजा अग्रसेन जयंती समरोह में पहुंचे बतौर मुख्य अतिथि

September 24, 2025
0
केंद्र और प्रदेश सरकार महाराजा अग्रसेन के दिखाए मार्ग पर चल रही है: मुख्यमंत्री

पंचकूला: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार महाराजा अग्रसेन के दिखाए मार्ग पर चल कर ’सबका साथ , सबका विकास’ की नीति पर कार्य कर रही है। जिस प्रकार से महाराजा अग्रसेन अपने राज्य में बसने वाले हर व्यक्ति को एक ईंट और एक रुपया भेंट कर सहयोग करते थे, उनकी इसी समावेशी और दूरगामी सोच को आधार बनाकर सरकार अपनी योजनाओं से प्रत्येक व्यक्ति को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम कर रही है।
मुख्यमंत्री पंचकूला में हरियाणा सरकार की ’संत महापुरुष सम्मान एवं विचार-प्रसार योजना’ के अंतर्गत आयोजित राज्य स्तरीय ’महाराजा अग्रसेन जयंती’ समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने सर्वप्रथम लोगों को शरदीय नवरात्रों की बधाई दी और महाराजा अग्रसेन को नमन किया। उन्होंने अग्रवाल समाज के गौरवशाली इतिहास का जिक्र करते हुए कहा कि यह समाज सदैव देश व समाज के लिए और उससे भी बढ़कर सम्पूर्ण मानवता के लिए महान सेवाएं प्रदान करता रहा है। उन्होंने समाज के कई महापुरुषों का नाम लेते हुए कहा कि जिस क्षेत्र पर नजर डालें, हर क्षेत्र में अग्रवाल समुदाय के लोगों की भूमिका देखने को मिलती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अग्रवाल समाज मुख्यतः व्यापार और उद्योग से जुड़ा है। हरियाणा सरकार ने पिछले कुछ वर्षों में उद्योग और व्यापार के अनुकूल माहौल बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। सरकार की नीतियों के कारण आज हरियाणा देश-विदेश के निवेशकों की पहली पसंद बन गया है। व्यापारियों की समस्याओं का समाधान करने के लिए ’हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड’ का गठन किया है। हमने हिसार हवाई अड्डे का नाम महाराजा अग्रसेन के नाम पर रखा है, ताकि आने वाली पीढ़ियां उनके आदर्शों और सिद्धांतों को याद रखें। उन्होंने बताया कि आज नवरात्रों से देशभर में जीएसटी में हुए सुधारों को लागू किया जा रहा है, इससे व्यापारी वर्ग में विशेष उत्साह है। उन्होंने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि इन सुधारों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अग्रवाल समाज द्वारा एक धन्यवाद पत्र भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि व्यापारियों के लिए ई-रिफंड की ऑनलाइन सुविधा शुरू की है। कराधान के क्षेत्र में ई-पंजीकरण, कर की ई-अदायगी एवं रिटर्न की ई-फाइलिंग, ई-निविदा और सी-फार्म जारी करने की ऑनलाइन सुविधा शुरू की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारियों की सुविधा हेतु माल के अंतर्राज्यीय आवागमन के लिए ’ई-वे बिल योजना’ शुरू की है। ’प्रधानमंत्री लघु व्यापारी मान धन योजना’ के तहत खुदरा विक्रेताओं और दुकानदारों के लिए 60 वर्ष की आयु होने पर 3 हजार रुपये की न्यूनतम मासिक पेंशन सुनिश्चित की है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उद्योगपतियों की सुविधा के लिए लागू की जा रही योजनाओं की विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि लघु व मध्यम व्यापारियों के कल्याण के लिए अलग से ’एम.एस.एम.ई.’ विभाग का गठन किया गया है। गुरुग्राम में स्टार्ट-अप की मदद के लिए ’जी.एस.टी. सुविधा सेल’ स्थापित किया है। इसमें स्टार्ट-अप को पंजीकरण से लेकर रिटर्न दाखिल करने तक एंड-टू-एंड मदद मिल रही है। इसी प्रकार, पंचकुला में ’एम.एस.एम.ई. जी.एस.टी. सुविधा सेल की स्थापना की गई है। इससे छोटे उद्यमियों को आसानी से जी.एस.टी. अनुपालन करने में मदद मिल रही है। उन्होंने बताया कि हरियाणा के औद्योगिक विकास को गति देने के लिए ईज ऑफ डूइंग बिजनेस का एक इको-सिस्टम तैयार किया है। प्रदेश सरकार ने उद्योगों से जुड़ी कई लंबित समस्याओं का समाधान कर प्रदेश में औद्योगिक वातावरण का निर्माण किया है। इससे उद्यमियों में भी हरियाणा सरकार के प्रति विश्वास पैदा हुआ है।

मुख्यमंत्री ने अग्रवाल समाज के लोगों से आह्वान किया कि वे अपनी गौरवशाली परम्पराओं का निर्वहन करते हुए भविष्य में भी प्रदेश के विकास में योगदान देते रहें। समस्त अग्रवाल सभा पंचकूला की ओर से राज्य स्तरीय महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह के दौरान एक विशाल रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जिसमें 1121 रक्तदानियों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रक्तदाताओं को बैच लगाकर और सर्टिफिकेट प्रदान कर उनका हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सहृद्यता की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में प्रदेश सरकार महाराजा अग्रसेन के पदचिन्हों पर चल रही है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की अंत्योदय नीति और महाराजा अग्रसेन की नीति सबका साथ सबका विकास का राज्य सरकार द्वारा पालन किया जा रहा है। श्री विपुल गोयल ने महाराजा अग्रसेन जयंती को राज्य स्तर पर मनाने के निर्णय के लिए प्रदेश के समस्त अग्रवाल समाज की ओर से मुख्यमंत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के इस निर्णय से अग्रवाल समाज गौरवांवित महसूस कर रहा है। इससे पूर्व अग्रवाल समाज की ओर से मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। समाज की और से आन बान शान की प्रतीक तलवार भेंट की गई। कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल को समाज की और से गदा भेंट किया गया।


राजा स्तरीय राज महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव के समन्वयक अमित जिंदल ने मुख्य अतिथि नायब सिंह सैनी समारोह अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल समेत सभी आए हुए लोगों का स्वागत किया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक प्रेम गोयल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, पूर्व मंत्री हरियाणा सरकार असीम गोयल, विधायक सावित्री जिंदल, विधायक घनश्याम सर्राफ, राज्य स्तरीय समारोह के समन्वयक अमित जिंदल, उपायुक्त सतपाल शर्मा, पुलिस उपायुक्त सृष्टि गुप्ता, चेयरमैन गौ सेवा आयोग श्रवर्ण गर्ग, भाजपा के जिला अध्यक्ष अजय मित्तल, मेयर पंचकूला कुलभूषण गोयल, मेयर सोनीपत राजीव जैन, मेयर करनाल रेणू बाला गुप्ता, भाजपा के प्रदेश महासचिव डाॅ अर्चना गुप्ता, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग, ब्रिजलाल गर्ग, कैलाश मित्तल, डाॅ सुषमा गुप्ता, शिव कुमार जैन, कन्हैया मित्तल, तेजपाल गुप्ता, प्रदीप गोयल, विजय अग्रवाल, सी बी गोयल, जगमोहन गर्ग, कुसुम गुप्ता, नितिन अग्रवाल, उदित राज मित्तल, दिनेश गुप्ता, दिनेश बंसल, अतुल गर्ग, अनुज अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, मुकेश सिंगला, तेजिंदर गुप्ता टोनी, हेमंत जिंदल, पवन कुमार बंसल, रमन सिंगला, सतीश मंगला, सुरेंद्र गोयल, संजय जैन, धर्मपाल सिंगला, मनोज गर्ग, मनोज अग्रवाल, वृषभान गर्ग, राहुल सिंगला, विजय गर्ग, रिंपी गर्ग, राजेश लक्की, सुनीता गोयल, मंजू गुप्ता, पूजा जिंदल, ऋतु जिंदल, अंजना अग्रवाल के अलावा अग्रवाल समाज के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

SendShare205Tweet128Share
ADVERTISEMENT
Haryananewsflash

Copyright © 2022 Haryananewsflash.

Navigate Site

  • About
  • Advertise Contact
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
    • हरियाणा
      • पंचकुला
      • पानीपत
      • फतेहाबाद
      • जींद
      • झज्जर
      • यमुनानगर
      • रेवाड़ी
      • रोहतक
      • सिरसा
      • हिसार
      • सोनीपत
      • करनाल
      • भिवानी
      • गुड़गांव
      • कैथल
      • फरीदाबाद
      • महेंद्रगढ़
      • चरखी दादरी
      • नूह
    • पंजाब
      • अमृतसर
      • गुरदासपुर
      • जालंधर
      • तरनतारन
      • पटियाला
      • पठानकोट
      • फरीदकोट
      • भटिंडा
      • लुधियाना
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • लखनऊ
      • आगरा
      • बलिया
      • मुज़फ्फरनगर
      • रायबरेली
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • कुल्लू
      • चंबा
      • धर्मशाला
      • मंडी
      • शिमला
    • चंडीगढ़
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • महाराष्ट्र
  • दुनिया
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • E-PAPER
  • Privacy Policy
  • about-us

Copyright © 2022 Haryananewsflash.