तेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन डीसी: अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज 26वां दिन है। ईरान ने मंगलवार रात कुवैत के इंटरनेशनल एयरपोर्ट ड्रोन अटैक किया, जिससे वहां मौजूद फ्यूल टैंक में आग लग गई। कुवैत की सेना ने जवाबी कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि अगर कहीं धमाके की आवाज सुनाई दे रही है, तो वह दुश्मन के ड्रोन और मिसाइलों को हवा में ही मार गिराने की वजह से है। सेना ने लोगों से अपील की है कि वे सरकार के सुरक्षा निर्देशों का पालन करें। इससे पहले कुवैत के नेशनल गार्ड ने बताया कि उसने अपने इलाके में 5 ड्रोन मार गिराए हैं। वहीं, इराक के एक उग्रवादी समूह इस्लामिक रेजिस्टेंस इन इराक ने कहा है कि उसने पिछले 24 घंटे में अमेरिका से जुड़े 23 ठिकानों पर हमले किए हैं। ग्रुप के मुताबिक, इन हमलों में ड्रोन और मिसाइलों का इस्तेमाल किया गया। हालांकि, इन हमलों से कितना नुकसान हुआ, इसकी पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
ईरान में हमलों का असर…
- अब तक करीब 1,500 लोगों की मौत, 18,551 घायल।
- मरने वालों में 8 महीने के बच्चे से लेकर 88 साल तक के बुजुर्ग।
- जंग में अब तक करीब 200 महिलाओं की मौत हुई।
- 28 फरवरी को स्कूल पर हमले में 168 बच्चों की मौत हुई।
- जंग में 55 हेल्थ वर्कर्स घायल, जिनमें 11 की मौत।

