Friday, October 10, 2025
जनता का सबसे लोकप्रिय समाचार पत्र
Android App
Haryananewsflash
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
    • हरियाणा
      • पंचकुला
      • पानीपत
      • फतेहाबाद
      • जींद
      • झज्जर
      • यमुनानगर
      • रेवाड़ी
      • रोहतक
      • सिरसा
      • हिसार
      • सोनीपत
      • करनाल
      • भिवानी
      • गुड़गांव
      • कैथल
      • फरीदाबाद
      • महेंद्रगढ़
      • चरखी दादरी
      • नूह
    • पंजाब
      • अमृतसर
      • गुरदासपुर
      • जालंधर
      • तरनतारन
      • पटियाला
      • पठानकोट
      • फरीदकोट
      • भटिंडा
      • लुधियाना
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • लखनऊ
      • आगरा
      • बलिया
      • मुज़फ्फरनगर
      • रायबरेली
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • कुल्लू
      • चंबा
      • धर्मशाला
      • मंडी
      • शिमला
    • चंडीगढ़
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • महाराष्ट्र
  • दुनिया
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • E-PAPER
  • Privacy Policy
  • about-us
No Result
View All Result
Haryananewsflash
No Result
View All Result
Home हरियाणा पंचकुला

कांग्रेस द्वारा राष्ट्रीय ध्वज का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान: रंजीता मेहता

-अलका लांबा द्वारा इथोपिया का ध्वज लगाने पर दी कड़ी प्रतिक्रिया]अलका लांबा को महिला कांग्रेस अध्यक्ष से हटाने की मांग

January 16, 2024
0
कांग्रेस द्वारा राष्ट्रीय ध्वज का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान: रंजीता मेहता

पंचकूला: हरियाणा भाजपा प्रवक्ता रंजीता मेहता ने कहा है कि राष्ट्रीय ध्वज का अपमान हिंदुस्तान नहीं सहेगा। उन्होंने कहा कि आल इंडिया महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा ने एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने भारत के झंडे की बजाय इथोपिया का झंडा लगाया और उसमें न्याय यात्रा की बात कही। रंजीता मेहता ने कहा कि हमें लगता है कि अलका लांबा इथोपिया में लोगों के लिए न्याय मांग रही हैं। जब उनसे इस ट्वीट पर किसी ने सवाल पूछा, तो उन्होंने इथोपिया के झंडे को डिलीट कर दिया। रंजीता मेहता ने कहा कि अलका लांबा एनएसयूआई की प्रधान रही हैं, विधायक रही हैं, ऐसे में उन्हें भारतीय झंडे के बारे में जानकारी ना होना बड़ी ही शर्मिंदगी भरा विषय है। रंजीता मेहता ने कहा कि कांग्रेस ने गैर जिम्मेदार लोगों को प्रमुख पदों पर लगाकर भारत का अपमान करने का प्रण ले रखा है। कांग्रेस पार्टी द्वारा भारत के अपमान के लिए देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। पंचकमल में आयोजित पत्रकार वार्ता में रंजीता मेहता ने कहा कि कांग्रेस को इस बात का संज्ञान लेते हुए अलका लांबा को उनके पद से हटा देना चाहिए। रंजीता मेहता ने कहा कि जो लोग भारत के झंडे के खिलाफ हैं, जो अन्याया हमारे झंडे के साथ किया है, उसका न्याय राहुल गांधी किस तरह दिलवाएंगे? यह हम जानना चाहते हैं। रंजीता मेहता ने बताया कि उनके ट्विटर हैंडल से यह ट्वीट कुछ समय पूर्व किया गया, जिसे किसी व्यक्ति द्वारा इथोपिया के झंडे के बारे में सवाल पूछने पर हटा दिया गया। रंजीता मेहता ने कहा कि अलका लांबा ने इससे पहले एक सीनियर अधिकारी शरद पवार के खिलाफ भी अपशब्द कहे थे, उसके बाद ट्वीट को डिलीट कर दिया था। उन्होंने कहा कि अलका लांबा लोगों के साथ बदसलूकी करने में माहिर है।ं उन्होंने कहा कि एक तरफ राहुल गांधी न्याय की बात कर रहे हैं और दूसरी तरफ भारत के झंडे के साथ अन्याय किया जा रहा है। इस अपमान के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी कभी भी चुप नहीं बैठेगी।

चार गुटों में बंटी हुई कांग्रेस
इस अवसर पर पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए रंजीता मेहता ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस एक नहीं, कई कांग्रेसी बन चुकी है। एक शैलजा कांग्रेस, दूसरी हुड्डा कांग्रेस, तीसरी रणदीप सुरजेवाला कांग्रेस, चौथी किरण चौधरी कांग्रेस बन चुकी है। सब अपनी-अपनी डफली बजा रहे हैं। कुमारी शैलजा द्वारा एक यात्रा की जा रही है, जिसके बारे में हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष काफी कुछ बोल चुके हैं और उन्होंने इस यात्रा से कांग्रेस का संबंध होने से इनकार कर दिया है। रंजीता मेहता ने कहा कि कांग्रेस नेता और सेना विहीन हो चुकी है। इनकी कभी कोई सहमति नहीं बन पाएगी।

सभी 10 सीटें जीतेगी भाजपा
रंजीता मेहता ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी हरियाणा की सभी 10 सीटें जीतेगी। साथ ही विधानसभा चुनाव में भाजपा भारी बहुमत से जीतेगी। प्रदेश को एक स्थिर सरकार चाहिए, जोकि केवल भारतीय जनता पार्टी ही दे सकती है। भाजपा शासन में मनोहर लाल के राज में लोगों के काम हो रहे हैं, विकास हो रहे हैं, एक स्थाई सरकार लोगों के काम कर रही है। जनसंवाद यात्रा में सरकार जनता के द्वार पहुंचकर समस्याओं को हल कर रही है।

कांग्रेस की गोदी में बैठ गई है आप
रंजीता मेहता ने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता एवं राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा कभी यह बयान देते थे कि एक दिन आएगा, जब जब लिखा जाएगा कि एक थी कांग्रेस, लेकिन अब आम आदमी पार्टी कांग्रेस की गोदी में जाकर बैठ गई है, जिसका जीता जागता उदाहरण चंडीगढ़ में देखने को मिल रहा है। चंडीगढ़ में मेयर बनाने की बात कर रहे हैं, लेकिन क्या यह गठबंधन लोकसभा चुनाव में भी रहेगा? चंडीगढ़ की सीट क्या आम आदमी पार्टी कांग्रेस के लिए छोड़ेगी? रंजीता मेहता ने कहा कि राम मंदिर को लेकर पूरा देश एक है, लेकिन कांग्रेस एक नहीं है। उनकी मंशा सामने आ रही है, वह उनको भी रोक रही है, जो मंदिर जाना चाहते हैं। यह न्योता राम जी की तरफ से पूरे देश के लिए है।

SendShare202Tweet126Share
ADVERTISEMENT
Haryananewsflash

Copyright © 2022 Haryananewsflash.

Navigate Site

  • About
  • Advertise Contact
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
    • हरियाणा
      • पंचकुला
      • पानीपत
      • फतेहाबाद
      • जींद
      • झज्जर
      • यमुनानगर
      • रेवाड़ी
      • रोहतक
      • सिरसा
      • हिसार
      • सोनीपत
      • करनाल
      • भिवानी
      • गुड़गांव
      • कैथल
      • फरीदाबाद
      • महेंद्रगढ़
      • चरखी दादरी
      • नूह
    • पंजाब
      • अमृतसर
      • गुरदासपुर
      • जालंधर
      • तरनतारन
      • पटियाला
      • पठानकोट
      • फरीदकोट
      • भटिंडा
      • लुधियाना
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • लखनऊ
      • आगरा
      • बलिया
      • मुज़फ्फरनगर
      • रायबरेली
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • कुल्लू
      • चंबा
      • धर्मशाला
      • मंडी
      • शिमला
    • चंडीगढ़
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • महाराष्ट्र
  • दुनिया
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • E-PAPER
  • Privacy Policy
  • about-us

Copyright © 2022 Haryananewsflash.