चंडीगढ़: हरियाणा विधानसभा बजट सत्र का आज 5वां दिन है। शाम को बीजेपी विधायक राम निवास के जी राम जी पर चर्चा के प्रस्ताव पर हंगामा हो गया। कांग्रेस विधायक बीबी बत्रा के प्रस्ताव पर आपत्ति प्रकट की। कहा कि जी राम जी को लेकर इस हाउस में डिस्कशन से क्या होने वाला है। उन्होंने स्पीकर हरविंद्र कल्याण से कहा आप इसको एडमिट कैसे कर सकते हैं।
विधायक गीता भुक्कल ने कहा कि जब कोई कानून लोकसभा में पास हो गया है। अब इस सदन में बीजेपी इसको लेकर क्यों संकल्प लाना चाहती है। ये सदन के नियमों के विरुद्ध है। इस पर सीएम नायब सैनी ने जवाब दिया। बोले- जीरामजी के नाम इनके समय भी बदलते रहे हैं। कभी मनरेगा तो कभी और नाम कर दिया गया।
इस लेकर कांग्रेस विधायक बीबी बत्रा और स्पीकर हरविंद्र कल्याण में तीखी बहस हुई। बत्रा ने कहा कि ये रूल नहीं है कि इस सदन में इस प्रस्ताव पर चर्चा की जाए। इस पर स्पीकर ने कहा, आप यदि इस पर चर्चा करना चाहते हैं तो बोलिए अन्यथा और किसी विषय पर इस पर चर्चा नहीं की जाएगी। इसे लेकर कांग्रेस विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया। साथ ही नारेबाजी करते हुए सदन से वॉकआउट कर गए। इसके स्पीकर ने INLD के MLA आदित्य देवी लाल को सीट नंबर 74 अलाट की।

