Thursday, October 9, 2025
जनता का सबसे लोकप्रिय समाचार पत्र
Android App
Haryananewsflash
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
    • हरियाणा
      • पंचकुला
      • पानीपत
      • फतेहाबाद
      • जींद
      • झज्जर
      • यमुनानगर
      • रेवाड़ी
      • रोहतक
      • सिरसा
      • हिसार
      • सोनीपत
      • करनाल
      • भिवानी
      • गुड़गांव
      • कैथल
      • फरीदाबाद
      • महेंद्रगढ़
      • चरखी दादरी
      • नूह
    • पंजाब
      • अमृतसर
      • गुरदासपुर
      • जालंधर
      • तरनतारन
      • पटियाला
      • पठानकोट
      • फरीदकोट
      • भटिंडा
      • लुधियाना
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • लखनऊ
      • आगरा
      • बलिया
      • मुज़फ्फरनगर
      • रायबरेली
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • कुल्लू
      • चंबा
      • धर्मशाला
      • मंडी
      • शिमला
    • चंडीगढ़
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • महाराष्ट्र
  • दुनिया
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • E-PAPER
  • Privacy Policy
  • about-us
No Result
View All Result
Haryananewsflash
No Result
View All Result
Home हरियाणा करनाल

करनाल में दिनदहाड़े 2 युवतियां किडनैप: काले रंग की कार में आए 3 किडनैपर

गला दबाकर थप्पड़ मारे और घसीटते हुए ले गए

August 12, 2025
0
करनाल में दिनदहाड़े 2 युवतियां किडनैप: काले रंग की कार में आए 3 किडनैपर

करनाल: हरियाणा के करनाल में दिनदहाड़े 2 युवतियों को किडनैप कर लिया गया। दोनों युवतियां घर के बाहर खड़ी थीं। तभी वहां एक कार आकर रुकी। उसमें सवार युवकों ने युवतियों को जबरन कार में बैठाने की कोशिश की।

लड़कियों को छुड़वाने गए व्यक्ति से आरोपियों ने मारपीट की, जिसके बाद उसने चोट दिखाई।

युवतियों ने विरोध किया तो आरोपियों ने उनका गला दबाया और थप्पड़ मारे। इसके बाद दोनों को कार में धकेलकर वहां से फरार हो गए। जब आसपास के लोगों ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उनसे भी मारपीट की। वारदात की सूचना के 20 मिनट बाद पुलिस वहां पहुंची। जिसके बाद इलाके में नाकाबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वारदात से पहले ही गली में काले रंग की कार खड़ी थी, जिसमें 3 लोग सवार थे। उनमें से एक कार में ही बैठा रहा, जबकि दो युवक नीचे उतरे और घर के बाहर खड़ी दो लड़कियों को पकड़ लिया। दोनों को घसीटते हुए कार तक ले जाया गया। इस दौरान लड़कियां लगातार विरोध कर रही थीं, लेकिन आरोपियों ने गला पकड़कर थप्पड़ मारना शुरू कर दिया और उन्हें कार में धकेलकर फरार हो गए।

लोगों ने रोका तो मारपीट की, पुलिस परिजनों को थाने ले गई

यह पूरा वाकया जनकपुरी के पास गौशाला रोड इलाके में हुआ। जहां मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे यह घटना हुई। इसे देखकर लोग भी इकट्‌ठा हो गए। उन्होंने आरोपियों को रोकने और युवतियों को छुड़ाने की कोशिश की। इस पर आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। जिसके बाद आरोपी युवतियों को कार में डालकर वहां से फरार हो गए। इसके बाद पुलिस बुलाई गई। पुलिस युवतियों के परिजनों को थाने ले गई है। जहां बयान लिए जा रहे हैं।

एक युवती के परिजन बोले- दूसरी ने मकान देखने के बहाने बुलाया था

परिजनों के मुताबिक एक युवती का नाम अंजलि है, वह जनकपुरी की रहने वाली है। उसे किसी युवती ने मकान देखने के बहाने घर से बाहर बुलाया। जिस युवती ने बुलाया, उसके बारे में वह कुछ नहीं जानते। जैसे ही उनकी बेटी नीचे आई तो कुछ देर में शोर मचा कि उनकी बेटी किडनैप हो गई है।

SendShare197Tweet123Share
ADVERTISEMENT
Haryananewsflash

Copyright © 2022 Haryananewsflash.

Navigate Site

  • About
  • Advertise Contact
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
    • हरियाणा
      • पंचकुला
      • पानीपत
      • फतेहाबाद
      • जींद
      • झज्जर
      • यमुनानगर
      • रेवाड़ी
      • रोहतक
      • सिरसा
      • हिसार
      • सोनीपत
      • करनाल
      • भिवानी
      • गुड़गांव
      • कैथल
      • फरीदाबाद
      • महेंद्रगढ़
      • चरखी दादरी
      • नूह
    • पंजाब
      • अमृतसर
      • गुरदासपुर
      • जालंधर
      • तरनतारन
      • पटियाला
      • पठानकोट
      • फरीदकोट
      • भटिंडा
      • लुधियाना
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • लखनऊ
      • आगरा
      • बलिया
      • मुज़फ्फरनगर
      • रायबरेली
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • कुल्लू
      • चंबा
      • धर्मशाला
      • मंडी
      • शिमला
    • चंडीगढ़
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • महाराष्ट्र
  • दुनिया
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • E-PAPER
  • Privacy Policy
  • about-us

Copyright © 2022 Haryananewsflash.