पंचकूला: पुलिस उपायुक्त सुमेर प्रताप सिंह के निर्देशानुसार जिला में अवैध नशा तस्करी करनें वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हेतु निर्देश जारी किए हुए है। जिन निर्देशो के तहत एंटी नारकोटिक्स सेल इन्चार्ज इन्सपेक्टर अजीत कुमार के नेतृत्व में एंटी नारकोटिक्स की टीम नें 41.25 ग्राम हेरोइन सहित आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस प्रवक्ता नें जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किये गये आरोपी की पहचान नवदीप उप्पल पुत्र नरेश उप्पल वासी सेक्टर 05 मन्सा देवी पंचकूला के रुप में हुई। पुलिस प्रवक्ता नें जानकारी देते हुए बताया कि इन्सपेक्टर अजीत सिंह नें बताया कि एंटी नारकोटिक्स के पास स्नीफर डाग आ गये है जिनकी मदद से सदिग्ध नशा तस्करो की घरो पर छापामारी की जा रही है जिनकी मदद से नशा तस्करी करनें वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी । जिस कार्रवाई में कल दिनांक 07.02.2024 एंटी नारकोटिक की टीम नें मन्सा देवी सेक्टर 05 क्षेत्र से एक आरोपी नवदीप उप्पल उर्फ दुदु पुत्र नरेश उप्पल वासी मन्सा देवी को अवैध 41.25 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया गया।
जानकारी के मुताबिक कल दिनांक मन्सा देवी के रेड लाईट के पास एक व्यक्ति गाडी लेकर खडा था जिस सदेंह होनें पर पुलिस की टीम नें पहुंचकर व्यक्ति को काबू करके तलाशी लेनें हेतु एनडीपीएस नोडल अधिकारी अरुण कुमार को बुलाकर तलाशी ली गई। जो तलाशी लेने पर व्यक्ति के पास से 41.25 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। एटीं नारकोटिक्स सेल की टीम नें थाना मन्सा देवी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी को आज पेश अदालत 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। जिस आऱोपी से गहनता से पुछताछ की जायेगी। ताकि आरोपी से अन्य नशा तस्करी में सलिप्त नशा तस्करो को गिरफ्तार किया जा सके। इन्सपेक्टर अजीत सिंह एंटी नारकोटिक्स सेल इन्चार्ज नें बताया कि आरोपी के पास जो अवैध हेरोइन 41.25 आरोपी के पास से मिली है उस कीमत करीब 2 लाख रुपये है।

