पंचकूला: पुलिस कमिश्रर शिबास कविराज के मार्गदर्शन में इन्सपेक्टर अजीत सिंह एंटी नारकोटिक्स सेल व उसकी टीम नें नशा तस्करी करनें वालें के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है जिस कार्रवाई में इन्सपेक्टर अजीत सिंह के नेतृत्व में उसकी टीम नें कल दिनांक 16.08.2024 को रामबाग रोड कालक की तरफ से एक हेरोइन तस्कर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किये गये आरोपी की पहचान रजत उर्फ मोंटी पुत्र सुरेश कुमार वासी खुराना कालोनी कालका उम्र 31 के रुप में हुई।

जानकारी के मुताबिक इन्सपेक्टर अजीत सिंह के नेतृत्व रामबाग रोड की तरफ गस्त पडताल करते हुए मौजूद थी तभी पुलिस को एक सदिग्ध व्यक्ति नजर आया जिस व्यक्ति को काबू करके पुछताछ कि जिस व्यक्ति नें अपना नाम पता रजत उर्फ मोंटी बतलाया। तभी उस व्यक्ति नें अपनें पेंट से कुछ समान निकालर फैंकनें की कोशिश करनें लगा। पुलिस की टीम नें उस समान को काबू करके चेक किया तो उसके अन्दर नशीला पदार्थ हेरोइन बरामद किया गया। जिसका वजन करने पर 10.60 ग्राम बरामद किया गया । पुलिस नें इस नशीला पदार्थ बारे लाइंसेस इत्यादि बारे पुछा गया । जो कोई सतोंषजनक जवाब नही दिया सका । पुलिस ने तुरन्त नशीला पदार्थ हेरोइन बरामद करके आरोपी के खिलाफ थाना कालका में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करके आरोपी को तुरन्त गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किये गये आरोपी को आज पेश अदालत 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।

