बागपत: सूरज रोहिल्ला: उत्तर प्रदेश के बागपत के अमित कटारिया को आर्ट एंड क्राफ्ट श्रेणी में पॉपुलर च्वाइस अवार्ड 2024 से सम्मानित किया गया । अमित ने बताया कि उन्होंने 20 से ज्यादा देशों और 350 से ज्यादा प्रतिभागियों के भीतर आर्ट एंड क्राफ्ट वेबसाइटों से जो कि दुबई, संयुक्त अरब अमीरात स्थित संगठन में 52000 से ज्यादा सार्वजनिक वोटिंग से जीत हासिल की है । उन्होंने कहा में एकमात्र ऐसा व्यक्ति हूं जो सभी प्रतिभागियों में सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागी बना हूं । अमित ने कहा कि मुझे जूरी सदस्यों, आयोजकों और विदेशी कलाकारों से पदक, प्रमाण पत्र और नकद पुरस्कार और बहुत सारी सराहना मिली जिस से में बहुत खुश हूं, जिन्होंने मेरी बनाई पेंटिंग को वोट दी उन सभी का तहे दिल से धन्यवाद । मुख्य रूप से सैन समाज, पानीपत, हरियाणा, विद्याज्ञान लीडरशिप एकेडमी, बुलन्दशहर, हरियाणा, पंजाब, आंध्र प्रदेश और दिल्ली के सभी रिश्तेदारों, दोस्तों सहित परिवार के सहयोग से मुझे जीत हासिल कराने के लिए हार्दिक आभार।

