हिसार/अंबाला : भारत के मशहूर ऑनलाइन ट्रैवल टेक प्लेटफार्म्स में से एक, EaseMyTrip.com ने इस तिमाही के दौरान अपनी वृद्धि को बरकरार रखा है। वित्त वर्ष 2024 की चौथी तिमाही में कंपनी का परिचालन से रेवेन्यू 1,640 मिलियन दर्ज किया गया। इसमें सालाना आधार पर 41% की बढ़ोतरी देखने को मिली है। इस अवधि में कंपनी का एबिटा 24% की वार्षिक बढ़त के साथ 577 मिलियन रुपए रहा। इसी तरह, कंपनी का कर पूर्व लाभ सालाना आधार पर 24% की बढ़त के साथ 551 मिलियन रुपए पहुंच गया। इसके अलावा, वित्त वर्ष 2024 में कंपनी की बुकिंग से होने वाली कुल आय (GBR) 20,900 मिलियन रुपये रही है।

वित्त वर्ष 2024 की चौथी तिमाही में कंपनी के गैर-एयर सेगमेंट में मजबूत ग्रोथ देखने को मिली है। इस अवधि में कुल होटल नाइट बुकिंग 1.4 लाख रही। इसमें 39% की बढ़ोतरी देखने को मिली है। वहीं, अन्य बुकिंग 53% बढ़कर 2.7 लाख पर पहुंच गई। पूरे वित्त वर्ष 2024 की बात करें तो होटल नाइट बुकिंग और अन्य बुकिंग क्रमशः 49% बढ़कर 5.2 लाख और 67% बढ़कर 10.4 लाख पर पहुंच गई।
पूरे वित्त वर्ष 2024 के प्रदर्शन की बात करें तो इस अवधि में कंपनी का परिचालन से रेवेन्यू 5,906 मिलियन रुपये रहा। इसमें सालाना आधारपर 32% की बढ़त हुई है। इसी तरह एबिटा 2282 मिलियन रुपये रही है। इसमें सालाना आधार पर 19% की बढ़त देखने को मिली है। वित्त वर्ष 2024 में कंपनी का कर पूर्व लाभ सालाना आधार पर 16% की बढ़त के साथ 2,151 मिलियन रुपये रहा। यह मजबूत प्रदर्शन ईज़मायट्रिप में लगातार हो रही वृद्धि को स्पष्ट करता है। इस मजबूत प्रदर्शन के चलते इंडस्ट्री में कुछ मुनाफे में चल रही नए जमाने की टेक्नोलॉजी कंपनियों में से एक के रूप में कंपनी स्थिति को और मजबूत करता है। इसके अलावा, कंपनी ने वित्त वर्ष 2024 में 85,126 मिलियन रुपये का जीबीआर दर्ज किया, जिससे इसकी बाजार स्थिति और मजबूत हुई है। इस तिमाही और वित्त वर्ष 2024 में मजबूत वित्तीय प्रदर्शन करने के अलावा, ईज़मायट्रिप ने खुद को तेजी से बढ़ती कंपनी के रूप में स्थापित करने के लिए कई बड़े सहयोग किए हैं। भारतीय इतिहास में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए कंपनी ने जीवनी हॉस्पिटैलिटी में 50% हिस्सेदारी हासिल कर ली है और अयोध्या शहर में 150 कमरों वाला रैडिसन ब्लू होटल विकसित करने के लिए रैडिसन होटल समूह के साथ साझेदारी की है। इस रणनीतिक कारोबारी कदम के तहत हाल ही में स्थापित राम मंदिर के पास ये होटल बनाया जाएगा। जिससे अयोध्या में प्रति दिन आने वाले 1.5 लाख आगंतुकों तक कंपनी की पहुंच हो जाएगी।
इस तिमाही में, ईज़मायट्रिप ने 7.9 ट्रिलियन रुपये ( 7.9 लाख करोड़ रुपए) के बीमा बाजार में अपनी सेवाओं के विस्तार के लिए अपनी नई पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी, ईज़मायट्रिप इंश्योरेंस ब्रोकर प्राइवेट लिमिटेड भी लॉन्च की है। ईज़मायट्रिप ने सरकार के साथ भी अपने सहयोग को बढ़ाया है और साझा लक्ष्यों को मिलकर हासिल करने के लिए एक मजबूत गठबंधन की स्थापना की। कंपनी सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज लिमिटेड की पहली ट्रैवल पार्टनर बन गई है जो 8 लाख ग्राम स्तरीय उद्यमियों (VLE) को उड़ान, होटल, बस, कैब, अवकाश और एक्टिविटी सहित तमाम यात्रा सेवाएं प्रदान करता है। CSC से जुड़े ये समर्पित VLE (विलेज लेवल एंटरप्रेन्योरर्स) नागरिकों को विभिन्न सेवाएं प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, जिसमें यात्रा सेवाएं प्रमुख पेशकशों में से एक हैं। इसके अलावा, इसने लखपति दीदी योजना के तहत कौशल विकास के जरिए महिला स्वयं सहायता समूहों को सशक्त बनाने के लिए ग्रामीण विकास मंत्रालय के साथ साझेदारी की है। महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।
अपने ईज़मायट्रिप फाउंडेशन के जरिए और CSR में योगदान करते हुए, कंपनी ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के साथ एक करार (MOU) किया है। इस साझेदारी का उद्देश्य सरकार के एडॉप्ट ए हेरिटेज 2.0 कार्यक्रम के तहत भारत के चार सबसे प्रतिष्ठित ऐतिहासिक स्मारकों के लिए ईज़मायट्रिप फाउंडेशन को स्मारक सारथी (मॉन्यूमेंट मित्र) के रूप में नामित करना है। नामित स्मारक सारथी के रूप में, ईज़मायट्रिप चार प्रतिष्ठित ऐतिहासिक स्मारकों के रखरखाव और संवर्धन के लिए जिम्मेदार होगा। इसमें दिल्ली में कुतुब मीनार, कोणार्क में सूर्य मंदिर, आगरा किला और खजुराहो में पश्चिमी मंदिर समूह शामिल हैं जहां सालाना 60 लाख से ज्यादा पर्यटक आते हैं।
कंपनी ने सभी यात्रा सेवाओं के लिए एक व्यापक सॉल्यूशन प्रदान करने के लिए अपने उत्पादों और सेवाओं की श्रृंखला का विस्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। इसी नजरिए पर आगे बढ़ते हुए ईज़मायट्रिप ने पंजाब नेशनल बैंक के सहयोग से “PNB EMT क्रेडिट कार्ड” पेश किया है। इसके जरिए ईज़मायट्रिप को देश भर में अपने 10,100 से ज्यादा ब्रांच नेटवर्क के जरिए लाखों पीएनबी ग्राहकों तक पहुंचने में मदद मिली है।
इसके अलावा, ईज़मायट्रिप ने अपने ग्राहकों के लिए यात्रा सुविधाओं में विस्तार करते हुए अपने प्लेटफॉर्म के जरिए सेल्फ-ड्राइव कार किराए पर लेने के ऑफर के लिए ज़ूमकार (के साथ साझेदारी की है।
ईज़मायट्रिप ने इस तिमाही में इंदौर, गुरुग्राम और जलगांव में 4 फ्रैंचाइज़ी स्टोर लॉन्च करके रणनीतिक रूप से देश भर में फिजिकल फ्रैंचाइज़ी स्टोर खोलकर अपने घरेलू कारोबार के विस्तार करने का एलान किया है जो यात्रा सेवाओं तक पहुंच बढ़ाने के लिए कंपनी की प्रतिबद्धता को स्पष्ट करता है।
कंपनी ने अपना पहला राष्ट्रव्यापी रोड शो आयोजित किया, जिसका उद्देश्य देश के संपन्न पर्यटन उद्योग के भीतर व्यापारिक संबंधों और संवाद को बढ़ावा देना है। इस पहल के तहत कोलकाता, रायपुर, नागपुर, इंदौर सहित कई शहरों में रोड शो हुए। इसमें 1800 से ज्यादा बी2बी एजेंटों ने भाग लिया। यह इवेंट ईज़मायट्रिप द्वारा हाल ही में अधिग्रहित घरेलू ट्रैवल ब्रांडों, गाइडलाइन ट्रैवल्स और डूक ट्रैवल्स के सहयोग से आयोजित किया गया था।
अंत में, ईज़मायट्रिप को SATTE इंडिया अवार्ड्स द्वारा वर्ष के ऑनलाइन ट्रैवल एजेंट के प्रतिष्ठित खिताब से नवाज़ा गया है और सर्वश्रेष्ठ ऑनलाइन ट्रैवल एजेंसी के लिए वर्सेटाइल एक्सीलेंस ट्रैवल अवार्ड (VETA) 2024 से भी मान्यता मिली है। ये सम्मान उत्कृष्टता, इनोवेशन और एक व्यापक ट्रैवल इकोसिस्टम के निर्माण के लिए ईज़मायट्रिप की प्रतिबद्धता का एक प्रमाण है जो देश भर में यात्रियों की जरूरतों को पूरा करता है।

