चंडीगढ़: लग्जरी डिजाइनर एथनिक और इंडो वेस्टर्न हाई-एंड क्लॉथिंग स्टोर, इनायशा ने फैशन, चकाचौंध और ग्लैमर की एक शानदार शाम की मेजबानी की, जो एक्स्ट्रावेगेंजा कलेक्शन, सेलिब्रिटीज की मौजूदगी और जाने माने गेस्ट की उसस्थिति से चकाचौंध थी। यह कार्यक्रम इनायशा स्टोर में आयोजित किया गया था। एक शानदार नाइट में सम्मानित मेहमानों के स्वागत के लिए रेड कॉर्पेट बिछाया गया, और शाम की शुरुआत एक शानदार फैशन शो के साथ हुई जिसमें इनायशा के लेटेस्ट कलेक्शन को लांच किया गया। रनवे पर खूबसूरती झलक रही थी क्योंकि प्रसिद्ध पंजाबी कलाकार सारा गुरपाल और आरुषि शर्मा ने शोस्टॉपर के रूप में रैंप पर कैटवाक किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, इनायशा के को-ओनर, श्री राजेश अरोड़ा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि ‘‘आज की रात एक सपना सच होने के समान रही! हमारा लक्ष्य एक ऐसी नाइट बनाना था जो लग्जरी फैशन को फिर से डिफाइन करे, और हमें इस नाइट पर शानदार रिस्पांस मिला हैं। हम उन सभी के दिल से शुक्रगुजार हैं जिन्होंने इस आयोजन को इतनी शानदार सफलता दिलाई।’’
इस मौके पर, इनायशा के को-ओनर, श्री पवन ठुकराल ने जोश के साथ कहा कि ‘‘हम इंडस्ट्री के प्रभावशाली लोगों, मशहूर हस्तियों और हमारे सम्मानित मेहमानों से पॉजिटिव रिस्पांस और रेकोगिनिशन मिलते हुए देखकर रोमांचित हैं। हमने एक नई उड़ान भरी है, और अब कोई ऐसा नहीं है जो हमें रोक सके। इस खास नाइट के मौके पर स्पेशल गेस्ट भी मौजूद रहे , जिनमें जाने माने गायक बी प्राक की पत्नी मीरा बचन और गायक/अभिनेता युवराज हंस की पत्नी मानसी शर्मा प्रमुख थे । पूरे फैशन शो के दौरान, प्रसिद्ध गायिका सिमर कौर ने अपने अलग और खास अंदाज की गायकी से सभी को सम्मोहित कर दिया। पूरा माहौल ही जादुई बन गया था। इस नाइट शो में 40 से अधिक प्रसिद्ध फैशन और लाइफस्टाइल क्रिएटर्स ने प्रभावशाली मौजूदगी दर्ज करवाई, जिससे इवनिंग की खूबसूरती और गर्मजोशी काफी बढ़ गई। पूरे प्रोग्राम में इनायशा की लग्जरी को दिखाया गया, जिससे यह सुनिश्चित हुआ कि पूरी दुनिया फैशन कैलेंडर की इस असाधारण नाइट पर ध्यान दे। इस शानदार रात की गूंज आधुनिक युग में सुंदरता को नए सिरे से डिफाइन करने वाले फैशन वर्ल्ड में गूंजेगी। इस बीच, शानदार नाइट का समापन लजीज डिनर के साथ हुआ, जिससे सभी खास मेहमानों के लिए लग्जरी और भव्यता का माहौल तैयार हुआ। इस दौरान स्वादिष्ट व्यंजन, शानदार परफॉर्मेसेज और इनायशा के कलेक्शन के फ्यूजन ने इस पूरे प्रोग्राम को शानदार सफलता दिलाई।

