Friday, March 27, 2026
जनता का सबसे लोकप्रिय समाचार पत्र
Android App
Haryananewsflash
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
    • हरियाणा
      • पंचकुला
      • पानीपत
      • फतेहाबाद
      • जींद
      • झज्जर
      • यमुनानगर
      • रेवाड़ी
      • रोहतक
      • सिरसा
      • हिसार
      • सोनीपत
      • करनाल
      • भिवानी
      • गुड़गांव
      • कैथल
      • फरीदाबाद
      • महेंद्रगढ़
      • चरखी दादरी
      • नूह
    • पंजाब
      • अमृतसर
      • गुरदासपुर
      • जालंधर
      • तरनतारन
      • पटियाला
      • पठानकोट
      • फरीदकोट
      • भटिंडा
      • लुधियाना
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • लखनऊ
      • आगरा
      • बलिया
      • मुज़फ्फरनगर
      • रायबरेली
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • कुल्लू
      • चंबा
      • धर्मशाला
      • मंडी
      • शिमला
    • चंडीगढ़
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • महाराष्ट्र
  • दुनिया
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • E-PAPER
  • Privacy Policy
  • about-us
No Result
View All Result
Haryananewsflash
No Result
View All Result
Home चंडीगढ़

इंडियन प्रीमियर कबड्डी लीग के संस्थापक ने लगाए हरियाणा कैडर के आईएएस अधिकारी व उनकी पत्नी पर धोखाधड़ी, उत्पीड़न और पद के दुरुपयोग के आरोप

November 7, 2025
0
इंडियन प्रीमियर कबड्डी लीग के संस्थापक ने लगाए हरियाणा कैडर के आईएएस अधिकारी व उनकी पत्नी पर धोखाधड़ी, उत्पीड़न और पद के दुरुपयोग के आरोप

चंडीगढ़/मुकेश चौहान: इंडियन प्रीमियर कबड्डी लीग (आईपीकेएल) के संस्थापक सोहन तुसीर और काया एंटरटेनमेंट के निदेशक सुरजीत कंवर द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हरियाणा कैडर के आईएएस अधिकारी डी. सुरेश और उनकी पत्नी कांथि डी. सुरेश पर गंभीर आरोप लगाए है। तुसीर ने दोनों पर धोखाधड़ी, मानसिक उत्पीड़न, शारीरिक हमले और पद के दुरुपयोग के आरोप लगाते हुए कहा है कि वे इस पूरे मामले में मीडिया और कानूनी संस्थाओं के माध्यम से न्याय की लड़ाई लड़ेंगे।

सोहन तुसीर ने बताया कि वे वर्ष 2016 से कबड्डी को प्रोफेशनल स्तर पर ले जाने के लिए कार्यरत है और वर्ष 2024 में उन्होंने सोनी स्पोर्ट्स के साथ मिलकर इंडियन प्रीमियर कबड्डी लीग (आईपीकेएल) की शुरुआत की थी, लेकिन कांथि डी. सुरेश के शामिल होने के बाद इसमें कई अनियमितताएं सामने आई। सोहन तुसीर ने बताया कि सुरेश ने उनसे संपर्क कर इंडियन प्रीमियर कबड्डी लीग और ग्लोबल प्रवासी कबड्डी लीग (महिला लीग) को मिलाकर एक बड़े मंच ग्लोबल इंडियन प्रवासी कबड्डी लीग (जीआईपीकेएल) बनाने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा कि इस साझेदारी के बाद कई वित्तीय अनियमितताएं सामने आई।

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रायोजन और आय से जुड़ी पूरी वित्तीय जानकारी उनसे छिपाई गई और कांथि डी. सुरेश ने लीग के नाम और ब्रांड को अपने व्यक्तिगत स्वामित्व में दर्ज कराने का प्रयास किया। जब उन्होंने इस मामले को उठाया, तो उन्हें लीग से बाहर करने की कोशिश की गई। तुसीर का यह भी आरोप है कि उनके खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज कराए गए और पुलिस दबाव का इस्तेमाल कर उन्हें डराने की कोशिश की गई, जो कि पद के दुरुपयोग का स्पष्ट उदाहरण है।

उन्होंने दावा किया है कि उनके पास ईमेल, वित्तीय दस्तावेज़ और अनुबंधों की प्रतियां जैसे ठोस सबूत मौजूद है, जो उनके आरोपों को प्रमाणित करते है। तुसीर ने कहा कि जो कोई भी इस मामले में पारदर्शिता की मांग करता है, उसे दबाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वे इस मामले को मीडिया, न्यायिक संस्थाओं और संबंधित मंत्रालयों के समक्ष लेकर जाएंगे, ताकि सच्चाई सामने आ सके और कबड्डी खेल की गरिमा बनी रहे।

इस मौके काया एंटरटेनमेंट के निदेशक सुरजीत कंवर ने कहा कि इंडियन प्रीमियर कबड्डी लीग का उद्देश्य कबड्डी खिलाड़ियों को एक पारदर्शी, निष्पक्ष और पेशेवर मंच प्रदान करना था लेकिन कुछ लोगों की अनैतिक गतिविधियां और पद का दुरुपयोग, इस प्रयास को कमजोर करने की कोशिश कर रहा है। हम इस खेल की साख बचाने के लिए एकजुट है और सच्चाई को दबने नहीं देंगे। तुससीर ने मीडिया, खेल समुदाय और सरकारी संस्थाओं से निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की मांग की है। उन्होंने माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा के मुख्यमंत्री से इस मामले में हस्तक्षेप कर पद का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की अपील की है।

 

SendShare202Tweet126Share
ADVERTISEMENT
Haryananewsflash

Copyright © 2022 Haryananewsflash.

Navigate Site

  • About
  • Advertise Contact
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
    • हरियाणा
      • पंचकुला
      • पानीपत
      • फतेहाबाद
      • जींद
      • झज्जर
      • यमुनानगर
      • रेवाड़ी
      • रोहतक
      • सिरसा
      • हिसार
      • सोनीपत
      • करनाल
      • भिवानी
      • गुड़गांव
      • कैथल
      • फरीदाबाद
      • महेंद्रगढ़
      • चरखी दादरी
      • नूह
    • पंजाब
      • अमृतसर
      • गुरदासपुर
      • जालंधर
      • तरनतारन
      • पटियाला
      • पठानकोट
      • फरीदकोट
      • भटिंडा
      • लुधियाना
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • लखनऊ
      • आगरा
      • बलिया
      • मुज़फ्फरनगर
      • रायबरेली
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • कुल्लू
      • चंबा
      • धर्मशाला
      • मंडी
      • शिमला
    • चंडीगढ़
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • महाराष्ट्र
  • दुनिया
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • E-PAPER
  • Privacy Policy
  • about-us

Copyright © 2022 Haryananewsflash.