पंचकूला: पंचकूला पुलिस प्रशासन की तरफ से आशा वर्कर यूनियन द्वारा धरना प्रर्दशन करनें के सबंध में कडे सुऱक्षा के प्रंबध किए गये है। इसके मध्यनजर जिला में सुरक्षा के दृष्टिगत भारी मात्रा में फोर्स तैनात की गई है ताकि किसी तरह के हिंसक प्रदर्शन अथवा सरकारी सम्पति के नुक्सान से बचाया जा सके। शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को सूचारु रुप से चलानें तथा कानून व्यवस्था बनाएं रखनें के लिए अधिकारियों के नेतृत्व में कानून व्यवस्था का सचांलन किया गया है।
पुलिस उपायुक्त पंचकूला सुमेर प्रताप सिंह नें बताया कि गुप्त सूत्रो ले पता चला की शहर में आशा वर्कर यूनियन द्वारा धरना प्रर्दशन किया जाना है और जबकि इस बारें प्रशासन से कोई पूर्ण स्वकृति नही ली गई है। जिसके मध्यनजर पुलिस विभाग द्वारा सबंधित आशा वर्कर युनियन के प्रधानों व जिला प्रधानों को नोटिस पहले ही दिया जा चुका है उन्होने यह भी बताया कि माननीय गृह मंत्री हरियाणा श्री अनिल विज नें आशा वर्कर यूनियन से मिलनें बुधवार को मिलनें का समय दिया गया है।
इस मामलें में माननीय पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय चण्डीगढ के द्वारा मानक संचालन प्रक्रिया लागू की हुई है जिसके अनुसार धरना प्रर्दशन करनें हेतु सबंधित विभाग से स्वीकृति ली जानी जरुरी है।
