पंचकूला: आज पुलिस उपायुक्त हिमाद्रि कौशिक नें जिला में सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियो को पुलिस लाईन में इकट्ठा करके आम लोकसभा चुनाव -2024 को लेकर सख्त निर्देश दिए गये। पुलिस उपायुक्त नें सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष तथा शांतिपूर्ण मतदान के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए दिए गए और कहा कि चुनाव के दौरान हर पुलिस अधिकारी व कर्मचारी को अपनी डयूटी को लेकर स्पष्टता होनी चाहिए ताकि चुनाव को शान्तिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाया जा सके।

पुलिस उपायुक्त कौशिक नें कहा कि हरियाणा में 25 मई को लोकसभा के आम चुनाव होने जा रहे हैं जिन्हें शान्तिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाना हम सभी का उत्तरदायित्व है और चुनाव डयूटी को लेकर अपनें मन मं किसी प्रकार का संशय ना रखें और उसे समय पर दूर कर लें । ताकि चुनाव प्रक्रिया सूचारु ढंग से चल सके। इसके अलावा अगर कोई भी कर्मचारी चुनाव के दौरान किसी प्रकार की लापरवाही मे पाया गया तो उसके खिलाफ तुरन्त सख्त एक्शन लिया जायेगा इसके साथ ही पुलिस उपायुक्त नें कहा कि हर पुलिस कर्मचारी चाहे उसकी बूथ पर डयूटी या पेट्रोलिंग व किसी भी प्रकार की चुनाव डयूटी है तो वह एलर्ट ईमानदारी स्पशष्टता के साथ अपनी डयूटी करें।

इसके अलावा, पुलिस उपायुक्त नें बताया कि अंतरराज्यीय सीमाओं पर नाकें लगाये गये है जिन नाकों पर कडी निगरानी है जिस नाकें के द्वारा हर व्यक्ति तथा वाहन को बारीकी से चेक किया जा रहा है क्योकि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार से अवैध शराब की तस्करी इत्यादि बर्दाश्त नही की जायेगी। इस मार्गदर्शन मीटिंग में डीसीपी क्राइम मुकेश मलहोत्रा, एसीपी सुरेन्द्र कुमार, एसीपी क्राइम अरविंद कम्बोज, एसीपी हरविन्द्र सिंह, एसीपी रमेश कुमार गुलिया, एसीपी जोगिन्द्र शर्मा मौजूद रहे और सभी थाना व पुलिस चौकी में तैनात थाना प्रभारी सहित सभी पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे ।

