पंचकूला: पुलिस महादिशेक श्री शत्रूजीत कपूर सिंह के मार्गदर्शन में राज्य भर में आप्रेशण आक्रमण -10 चलाया गया था । जिस आप्रेशन आक्रमण के तहत पुलिस कमिश्रर शिबास कविराज के नेतृत्व में पुलिस उपायुक्त पंचकूला हिमाद्रि कौशिक अगुवाई में पुलिस की अलग अलग टीमों नें जिला में सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक विशेष अभियान चलाकर 18 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया। पुलिस की अलग अलग टीमों नें 5 मामलें जुआ अधिनियम के 4 अवैध शराब की तस्करी तथा 2 अवैध नशीले पदार्थो की तस्करी करनें वालों के खिलाफ मामलें 12 मामलें दर्ज करके 1 पीओ, 2 बेल जम्पर, सहित 18 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया । एनडीपीएस के दो मामलों में 750 ग्राम गांजा, 4.60 ग्राम हेरोइन तथा अवैध शराब की तस्करी के मामलें में 113 बोतल देशी तथा 7690/- जुआ राशि बरामद करके कार्रवाई की गई।
पुलिस उपायुक्त नें बताया कि यह एक विशेष छापामारी अभियान पुलिस महानिदेशक के मार्गदर्शन में चलाया गया है इस आप्रेशन आक्रमण नंबर 10 के तहत पुलिस की अलग अलग टीम अलग अलग स्थानों पर छापामारी करके अवैध असामाजिक गतिविधियो पर कार्रवाई करती है इसी कार्रवाई में आज आप्रेशन आक्रमण के तहत 18 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया ।
इसके साथ ही पुलिस उपायुक्त नें आमजन से अपील करते हुए कहा कि जिला में एक विशेष हेल्पलाइन 7087081177 की शुरुआत की गई है इस नबंर पर कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि, आपराधिक गतिविधि बारे सूचना दे सकते है । इस सबंध में पुलिस उपायुक्त नें बताया कि अपराधी को रोकथाम हेतु एक विशेष हेल्पलाईन नंबर 708-708-1177 की शुरुआत की गई है । इस सबंध में पुलिस उपायुक्त नें आमजन से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की आसामाजिक गतिविधि बारे उपरोक्त नंबर पर काल व व्टसअप के माध्यम से सूचना दे सकते है सूचना देनें वालें व्यक्ति का नाम पता गुप्त रखा जायेगा।

