पंचकूला। पंचकूला के बरवाला खंड के बतौड़ गांव में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत मंडलस्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह संधू की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में मंडल प्रभारी तेजिंदर गुप्ता टोनी, जिला उपाध्यक्ष सुरेश वर्मा, अभियान के जिला सह संयोजक एवं जिला मीडिया इंचार्ज के. चन्दन, मंडल महामंत्री राहुल राणा, मंडल संयोजक देवेंद्र शर्मा, सहसंयोजक नीरज गोयल, अनीता राणा, पूर्व चेयरमैन व सरपंच रविन्द्र राणा सहित तमाम पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के जिला सह संयोजक के. चन्दन ने अभियान के तहत आगामी 25 दिसंबर तक मंडल स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भारत को आत्मनिर्भर एवं विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को साकार करने के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को समर्पित भाव एवं दृढ़ संकल्प के साथ राष्ट्र निर्माण के कार्य में पूरी शिद्दत से लगना होगा। जिला उपाध्यक्ष सुरेश वर्मा ने स्वदेशी को बढ़ावा देने की बात कही। उन्होंने कहा स्वदेशी उत्पाद को बढ़ावा देने की शुरुआत सबसे पहले हमें अपने घर से करनी होगी। मंडल प्रभारी तेजिंदर गुप्ता ने कार्यशाला में आए सभी पदाधिकारी का धन्यवाद करते हुए कहा की बरवाला मंडल में आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत प्रदेश नेतृत्व द्वारा दिए गए तमाम कार्यक्रमों को बूथ स्तर पर वृहद पैमाने पर मनाया जाएगा। मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र संधू ने जिला पदाधिकारीयो का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। कार्यशाला का संचालन मंडल महामंत्री व मंडल संयोजक देवेंद्र शर्मा ने किया। इस मौके पर युवा प्रधान रोहित राणा, महिला मोर्चा की मंडल उपाध्यक्ष राजरानी, मंडल मीडिया प्रमुख चेतन वर्मा, मेनपाल राणा सहित सभी बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रमुख, मोर्चा, विभागों के प्रधान एवं जनप्रतिनिधि भारी संख्या में उपस्थित रहे।