सिरसा: हरियाणा में सिरसा जिले की रानियां विधानसभा सीट से इनेलो विधायक अर्जुन चौटाला ने जननायक जनता पार्टी (JJP) के नेता दिग्विजय चौटाला को हरियाणा की राखी सावंत बताया है। अर्जुन चौटाला का यह बयान दिग्विजय के फोन न उठाने की बात कहे जाने पर आया है।
अर्जुन चौटाला ने कहा-
मैं उसका फोन तो चाहे कुछ भी हो जाए, उठाऊं कोनी। वह जो कहे, कहता रहे। वह तो हरियाणा का राखी सावंत है।

कुछ समय पहले दिग्विजय चौटाला ने रानियां विधानसभा क्षेत्र में लोगों के काम न होने पर आरोप लगाया था कि विधायक अर्जुन उनका फोन नहीं उठाते। उन्होंने अर्जुन को फोन उठाने की नसीहत दी थी।
