अंबाला/जींद: अमेजन इंडिया ने अपनी फ़ुल-बास्केट ग्रॉसरी सर्विस अमेजन फ्रेश का विस्तार 130 से ज्यादा शहरों तक करने की घोषणा की है। यह ग्रॉसरी सर्विस गीले और सूखे ग्रॉसरी के सामान जैसे फलों, सब्जियों, चिल्ड प्रोडक्ट, ब्यूटी, बेबी, पर्सनल केयर और पालतू जानवरों के प्रोडक्ट के साथ-साथ रोज़मर्रा की ज़रूरत के दूसरे सामानों की डिलीवरी करती है। अमेजन फ्रेश सेलर्स 11,000 से ज्यादा किसानों से फल और सब्जियों की खरीद करते हैं। इसके बाद यहां ‘4-स्टेप क्वालिटी चेक’ की मदद उत्पाद की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाती है। चंडीगढ़, अंबाला, औरंगाबाद, होशियारपुर, धारवाड़, ऊना, सूरी, अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, बटाला, मोगा, मुक्तसर, फगवाड़ा, फिरोजपुर, गुरदासपुर, मनसा, नाभा, रोपड़, फरीदकोट, राजपुरा, संगरूर, जींद और अन्य जैसे 130 से ज़्यादा शहरों में अब ग्राहक अपनी साप्ताहिक/मासिक शॉपिंग लिस्ट तैयार करते समय अमेजन फ्रेश सेलर्स और बैंक पार्टनर्स की ओर से पेश की जा रही शानदार बचत और रोमांचक डील्स का फायदा उठा सकते हैं।
अमेजन फ्रेश इन के डायरेक्टर श्रीकांत श्री राम ने कहा, “अमेजन फ्रेश भारत में किराने की खरीदारी को एकदम नया स्वरूप दे रहा है। हम भारत के 130 शहरों में अपने ग्राहकों के दरवाजे तक ताजे फल और सब्जी के साथ ही रोजमर्रा की ज़रूरत की चीज़ें पहुंचा रहे हैं। हमारा तेजी से विस्तार और गुणवत्तापूर्ण उत्पादों पर हमारा ध्यान ग्राहकों की सेवा करने और उन्हें ताजे फल सब्जी और रोजमर्रा की जरूरत की चीज़ों के लिए सर्वश्रेष्ठ ऑनलाइन शॉपिंग अनुभव प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इसके अलावा, यहां पर ग्राहकों को कैशबैक, ऑफर और बैंक छूट का लाभ भी मिलता है, जिससे उनकी हर खरीदारी और भी किफायती हो जाती है।”
अमेजन फ्रेश, Amazon.in पर किराने के सामान के लिए एक समर्पित ऐप-इन-ऐप और पर्सनलाइज्ड विजेट, बाय अगेन विकल्प और रिमाइंडर जैसे सुविधाजनक फीचर्स खरीदारी का एक आसान अनुभव प्रदान करता है, जिससे यह तय किया जा सके कि चेक आउट के दौरान ग्राहक उन चीजों को न भूल जाएं, जिन्हें वे अक्सर खरीदते हैं। ग्राहकों को आसान चयन और नेविगेशन बहुत पसंद आता है। इसे देखते हुए हमने हाल ही में विभिन्न थीम वाले स्टोर और इवेंट जैसे कि मैंगो स्टोर, समर स्टोर, आईपीएल स्टोर आदि लॉन्च किए हैं। ये स्टोर ग्राहकों को बेहतरीन क्वालिटी वाले किराने के सामान का विशाल संग्रह बेहद किफायती कीमतों पर उपलब्ध कराते हैं। इसके अलावा पर्सनलाइज्ड विजेट, बाय अगेन विकल्प, सेव्ड प्रिफरेंस आदि जैसे फीचर्स ग्राहकों को अमेजन फ्रेश पर खरीदारी करना और भी आसान और सुविधाजनक बना सकती हैं। हर महीने की 1 से 7 तारीख तक सुपर वैल्यू डेज़ के साथ, ग्राहक किफायती दाम पर अपनी मंथली बास्केट तैयार कर सकते हैं।

