जीरकपुर/संदीप सैनी: आज अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा समिति के राष्ट्रीय महासचिव अखिल भारतीय हिंदू अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा समिति के राष्ट्रीय महासचिव श्री हिंदू तख्त के राष्ट्रीय प्रवक्ता अशोक तिवारी ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि जीरकपुर के अंदर बहुत सारी मिठाइयों की फैक्ट्रियां एवं पनीर बनाने की फैक्ट्रियां घी बनाने की फैक्ट्रियां लगी हुई है लेकिन उनका निरीक्षण प्रशासन के द्वारा नहीं किया जा रहा है।

तिवारी ने कहा कि बहुत ही जल्द अपनी पूरी टीम के साथ प्रशासन के अधिकारियों को लेकर सभी फैक्ट्रीयों का निरीक्षण किया जाएगा एवं मिठाई पनीर क्रीम घी बनाने वाली फैक्ट्रीयों को बहुत ही जल्द संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को साथ लेकर होली के त्योहार देखते हुए जांच पड़ताल की जाएगी। तिवारी ने कहा कि फूड प्रशासन के अधिकारियों को हम मीडिया के माध्यम से अपील करते हैं इन दुकानों का फैक्ट्री का जल्दी से जल्दी चेकिंग की जाए आने वाले त्यौहार में मिलावटी सामान को दुकानों के ऊपर ना बेचा जाए।

तिवारी ने कहा अगर प्रशासन दो दिन के अंदर इन फैक्ट्री का निरीक्षण नहीं करेगा तो हमारी टीम पुलिस प्रशासन को साथ लेकर फैक्ट्री का निरीक्षण करेगी अगर कोई व्यक्ति गलत समान बनता हुआ मिलता है उसके ऊपर कानूनी कार्रवाई भी करवाई जाएगी। तिवारी ने यह भी कहा कि हमारे संगठन का उद्देश्य यह है कि सभी लोगों को स्वच्छ एवं सही मिठाइयां मिले जिससे लोग अपने परिवार के साथ त्योहारों का आनंद ले सके मिठाई एवं गुझिया खाकर बीमार ना हो।

