अंबाला: अंबाला में शादी का झांसा देकर एक युवती से 5 साल तक शारीरिक संबंध बनाने का मामला सामने आया है। पीड़िता के मुताबिक, उनकी शादी कराने को दोनों परिवार राजी थे, लेकिन बॉयफ्रेंड के जीजा ने उनकी शादी नहीं होने दी। आरोपी युवक ने भी उसका नंबर ब्लैक लिस्ट में डालकर अनदेखी की। महेश नगर थाने की पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी बॉयफ्रेंड के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अंबाला कैंट के विशिष्ट नगर में रहने वाली एक युवती ने बताया कि उसकी दूर की रिश्तेदारी में जितेंद्र नाम का युवक अपनी बहन के घर टांगरी बांध के पास रहता है। उसकी जितेंद्र कुमार से जान पहचान हो गई। दोस्ती के दौरान वे एक-दूसरे से मिलने लगे।
पहली बार बहन के घर बनाए संबंध
युवती ने बताया कि एक दिन जितेंद्र ने उसे फोन करके अपनी बहन के घर बुलाया और बोला कि हम जल्दी शादी कर लेंगे। आरोप लगाया 25 मई 2018 को पहली बार जितेंद्र ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी उसी दिन से उससे बार बार शारीरिक संबंध बनाता रहा।
पानीपत के होटल में किया रेप
युवती के मुताबिक,17 मार्च 2023 को आखरी बार जितेंद्र उसे अंबाला कैंट से अपनी बाइक पर बैठाकर पानीपत ले गया। यहां बस स्टैंड के पास एक होटल में ले शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी उसे शादी करने का झांसा देता रहा। आरोपी ने उसे बोला था कि हमारे घर वाले शादी के लिए राजी हो गए हैं।
पीड़िता के मुताबिक, उन दोनों के घर वाले शादी के लिए राजी थे, लेकिन टांगरी बांध निवासी जितेंद्र के जीजा रिश्ते से नाखुश थे। इसलिए उसका जीजा शादी नहीं होने देना चाहता था। वह उसके खिलाफ भड़काने लगा, जिसकी वजह से जितेंद्र ने शादी करने से मना कर दिया।
जीजा के भड़काने पर शादी से मुकरा बॉयफ्रेंड
युवती ने बताया कि जितेंद्र ने उसका नंबर तक ब्लैकलिस्ट में डाल दिया। जब उसके घर वालों ने जितेंद्र के घर वालों से बात की तो उसके परिजनों ने शादी कराने से साफ मना कर दिया। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। महेश नगर थाने की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 (2)N व 506 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

