अंबाला: अंबाला जिले में चंडीगढ़ हाईवे पर एक बड़ा हादसा होने से बाल-बाल टल गया। जब भारत पेट्रोलियम का एक खाली टैंकर अचानक धमाके के साथ फट गया। गनीमत रही कि टैंकर में उस समय कोई पेट्रोलियम पदार्थ या गैस मौजूद नहीं थी, नहीं तो घटना बेहद गंभीर रूप ले सकती थी। इस हादसे में दो लोग घायल हो गए, जिनमें एक स्कूटी सवार राहगीर और दूसरा स्वयं टैंकर का ड्राइवर शामिल है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टैंकर वेल्डिंग का काम करवाने के लिए हाईवे किनारे रुका था। वेल्डिंग शॉप चलाने वाले अमनदीप ने बताया कि रिपेयर का काम अभी शुरू ही नहीं हुआ था कि अचानक टैंकर में जोरदार ब्लास्ट हो गया। तेज धमाके के साथ टैंकर का पिछला हिस्सा हवा में उड़ गया और आसपास अफरा-तफरी मच गई।

