Saturday, June 7, 2025
जनता का सबसे लोकप्रिय समाचार पत्र
Android App
Haryananewsflash
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
    • हरियाणा
      • पंचकुला
      • पानीपत
      • फतेहाबाद
      • जींद
      • झज्जर
      • यमुनानगर
      • रेवाड़ी
      • रोहतक
      • सिरसा
      • हिसार
      • सोनीपत
      • करनाल
      • भिवानी
      • गुड़गांव
      • कैथल
      • फरीदाबाद
      • महेंद्रगढ़
      • चरखी दादरी
      • नूह
    • पंजाब
      • अमृतसर
      • गुरदासपुर
      • जालंधर
      • तरनतारन
      • पटियाला
      • पठानकोट
      • फरीदकोट
      • भटिंडा
      • लुधियाना
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • लखनऊ
      • आगरा
      • बलिया
      • मुज़फ्फरनगर
      • रायबरेली
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • कुल्लू
      • चंबा
      • धर्मशाला
      • मंडी
      • शिमला
    • चंडीगढ़
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • महाराष्ट्र
  • दुनिया
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • E-PAPER
  • Privacy Policy
  • about-us
No Result
View All Result
Haryananewsflash
No Result
View All Result
Home हरियाणा

हरियाणा में CET के लिए फर्जी वेबसाइट बनाई: 14 लाख से ज्यादा विजिटर दिखाए

पहले ही स्टेप पर पेमेंट का ऑप्शन, महिला का खाता मिला

June 5, 2025
0
हरियाणा में CET के लिए फर्जी वेबसाइट बनाई: 14 लाख से ज्यादा विजिटर दिखाए

हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) ने ग्रुप-C की भर्ती के लिए कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) के रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए हैं। प्रदेश के लाखों बेरोजगार 3 साल से CET का इंतजार कर रहे हैं। इसी का फायदा उठाते हुए साइबर ठग भी एक्टिव हो गए हैं और उन्होंने CET आवेदन के लिए फर्जी वेबसाइट तक बना डाली है।

यही नहीं, इस फर्जी वेबसाइट के होमपेज पर दावा किया जा रहा है कि अब तक 14 लाख से ज्यादा लोग इसे विजिट कर चुके हैं। गुरुवार (5 जून) सुबह 11.53 बजे तक इस फर्जी वेबसाइट पर टोटल विजिटर की संख्या 14 लाख 42 हजार 77 दिखाई जा रही थी। हालांकि, HSSC के चेयरमैन हिम्मत सिंह के मुताबिक, फर्जी वेबसाइट पर दिखाई जा रही विजिटर्स की संख्या सही नहीं है। अभी तक इस बात की पुष्टि भी नहीं हुई है कि किसी ने इस फर्जी वेबसाइट पर आवेदन किया है या नहीं।

CET के लिए HSSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर गुरुवार (5 जून) सुबह 11.54 बजे तक टोटल 33 लाख 8 हजार 84 लोगों ने विजिट किया है। यह आंकड़ा वेबसाइट पर दिख रहा है।

इस फर्जी वेबसाइट को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि पहली नजर में यह HSSC की ऑफिशियल वेबसाइट जैसी ही दिखती है और एकबारगी अंतर करना मुश्किल हो जाता है। खास बात यह है कि फर्जी वेबसाइट पर आवेदन के पहले ही स्टेप पर फीस भरने का ऑप्शन आ जाता है। यहां एक महिला का नाम शो हो रहा है और पैसे उसी के अकांउट में ट्रांसफर होंगे। दूसरी ओर HSSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर आवेदन करते समय सारी डिटेल्स भरने के बाद फीस का ऑप्शन आता है।

CET के लिए बनाई फर्जी वेबसाइट पर दावा किया जा रहा है कि इस पर 14 लाख 42 हजार 77 लोग विजिट कर चुके हैं। जबकि, HSSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिटर की संख्या 33 लाख 8 हजार 84 है। - Dainik Bhaskar

साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई फर्जी वेबसाइट का मामला HSSC के संज्ञान में आ चुका है और आयोग ने पंचकूला के सेक्टर-20 साइबर थाने में शिकायत दे दी है। पुलिस अपनी जांच शुरू कर चुकी है। HSSC के मेंबर भूपेंद्र चौहान के मुताबिक, कुछ असामाजिक तत्वों ने CET 2025 वन टाइम रजिस्ट्रेशन पोर्टल की फर्जी वेबसाइट तैयार की है। सभी अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन करते समय सतर्क रहें और HSSC के ऑफिशियल पोर्टल के जरिए ही अपना आवेदन भरें।

आयोग ने 3 पोस्ट में सावधान किया…

  • फर्जीवाड़े का पता चला: HSSC के सदस्य भूपेंद्र चौहान ने बताया कि आयोग के संज्ञान में यह मामला आया है। कुछ असामाजिक तत्वों ने CET-2025 One Time Registration पोर्टल की एक फर्जी वेबसाइट तैयार की गई है।
  • मामले में FIR दर्ज: उन्होंने कहा- यह फर्जी पोर्टल https://onetimeregn.examinationservices.in/login1.php लिंक के माध्यम से संचालित किया जा रहा है। इस मामले में FIR दर्ज करवाई गई है और साइबर अपराध में शामिल दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
  • अभ्यर्थियों को सतर्क किया: HSSC सदस्य ने कहा- सभी अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि वे रजिस्ट्रेशन करते समय विशेष सतर्कता बरतें। केवल आयोग के अधिकृत पोर्टल के माध्यम से ही आवेदन करें, जिसका लिंक है: https://onetimeregn.haryana.gov.in।

यह हैं दोनों वेबसाइटों में अंतर CET के लिए आवेदन करते समय हरियाणा गवर्नमेंट की वेबसाइट http://onetimeregn.haryana.gov.in पर अंत में gov.in लिखा हुआ है। यह असली है। वहीं फर्जी वेबसाइट http://onetimeregn.examinationservices.in/login1.php में पीछे login1.php लिखा हुआ आता है। यह फर्जी है।

आवेदन से पहले ही ठगी का इंतजाम फर्जी वेबसाइट पर ठगों ने पहले ही स्टेप पर ठगी का इंतजाम कर रखा है। इसके जरिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी को पहले ही स्टेप में पेमेंट का ऑप्शन दिखाता है। यदि इस वेबसाइट के जरिए कोई अभ्यर्थी आवेदन करता है तो उसे पहले फीस भरनी होगी। इसके बाद वह आवेदन की प्रक्रिया में आगे बढ़ पाएगा।

वेबसाइट से महिला का खाता जुड़ा फर्जी वेबसाइट से किसी महिला का खाता जुड़ा हुआ है। यदि यहां कोई अभ्यर्थी आवेदन करता है और पहले ही स्टेप में स्कैनर को स्कैन कर फीस भरता है तो उसके पैसे किसी नीतू कुमारी के खाते में जाएंगे। जबकि, असली वेबसाइट पर स्कैनर को स्कैन करने पर पहले अभ्यर्थी की कैटेगरी पूछेगा। इसके बाद SBIMOPS के नाम पर UPI पेमेंट होगा।

CET के लिए फर्जी वेबसाइट का मामला आने के बाद नोटिफिकेशन जारी किया गया है, जिसमें दोनों वेबसाइटों का अंतर बताया गया है।

SendShare239Tweet150Share
ADVERTISEMENT
Haryananewsflash

Copyright © 2022 Haryananewsflash.

Navigate Site

  • About
  • Advertise Contact
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
    • हरियाणा
      • पंचकुला
      • पानीपत
      • फतेहाबाद
      • जींद
      • झज्जर
      • यमुनानगर
      • रेवाड़ी
      • रोहतक
      • सिरसा
      • हिसार
      • सोनीपत
      • करनाल
      • भिवानी
      • गुड़गांव
      • कैथल
      • फरीदाबाद
      • महेंद्रगढ़
      • चरखी दादरी
      • नूह
    • पंजाब
      • अमृतसर
      • गुरदासपुर
      • जालंधर
      • तरनतारन
      • पटियाला
      • पठानकोट
      • फरीदकोट
      • भटिंडा
      • लुधियाना
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • लखनऊ
      • आगरा
      • बलिया
      • मुज़फ्फरनगर
      • रायबरेली
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • कुल्लू
      • चंबा
      • धर्मशाला
      • मंडी
      • शिमला
    • चंडीगढ़
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • महाराष्ट्र
  • दुनिया
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • E-PAPER
  • Privacy Policy
  • about-us

Copyright © 2022 Haryananewsflash.